बिजनेस

Share Bazar Today:रिकॉर्ड तेजी के बीच डूबे 9 लाख करोड़, जानें सेंसेक्स में क्यों आई 930 अंकों की गिरावट

Share Bazar Today: सबसे ज्यादा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट आई। बाजार बंद होने पर बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 930.88 अंक के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में भारी गिरावट

Share Bazar Today:शेयर बाजार में बुधवार का दिन कोहराम मचाने रहा। कोविड के बढ़ते मामले, मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स 930 अंक गिर गया। ऐसा कई साल बाद हुआ है जब सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे। हाल यह हुआ कि निवेशकों के एक दिन में ही करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे ज्यादा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट आई। बाजार बंद होने पर बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 930.88 अंक के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 346.70 अंक गिरकर टूटकर 21,106.40 के स्तर पर बंद हुआ।

इन शेयरों में बिकवाली

गिरावट कितनी ज्यादा थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें सबसे बड़ी गिरावट टाटा स्टील (Tata Steel)में रही, जिसके शेयर 4.73 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक (HCL Tech), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा गिर गए।

सुबह बना था रिकॉर्ड

सुबह ज्यादातर इंडेक्स नए रिकॉर्ड पर थे। आज सुबह पहली बार सेंसेक्स ने 71900 और निफ्टी ने 21590 का लेवल पार किया। बाजार में आई अचानक की गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। इसकी वजह से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये गिरकर 350.14 लाख करोड़ रुपए के पास आ गया।

किन वजहों से गिरा बाजार

  • देश में कोविड के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ाई है।
  • बाजार के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं।
  • लाल सागर में हाउती के अटैक से स्वेज नहर में व्यापार के बढ़ते संकट का भी असर दिखा है।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article