Sensex Prediction Tomorrow 9 June: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में 740 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 50 ने 25,000 का अहम स्तर पार कर लिया। लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में बंद हुए। RBI द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट और CRR में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती ने निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बना दिया है, जिससे बाजार में मजबूती देखी जा रही है।
तकनीकी संकेत: डबल बॉटम रिवर्सल पैटर्न बना
टेक्निकल चार्ट्स पर बाजार ने एक डबल बॉटम रिवर्सल पैटर्न बनाया है और वर्तमान में यह 20-दिवसीय SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के ऊपर ट्रेड कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले के अनुसार, साप्ताहिक चार्ट्स पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनी है, जो मौजूदा स्तरों से आगे तेजी के संकेत देती है।
सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल (9 जून, सोमवार)
आनंद राठी स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर पटेल के अनुसार रेजिस्टेंस लेवल: 82,500 का रहेगा। वहीं सपोर्ट लेवल: 81,800 का रहेगा। अगर सेंसेक्स decisively 82,500 के ऊपर निकलता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है। वहीं, अगर सेंसेक्स 81,800 के नीचे फिसलता है, तो हल्की कमजोरी आ सकती है, और अगला सपोर्ट 81,500 पर होगा।
ट्रेंड डिसाइडर लेवल: 20-दिवसीय SMA
अठावले के अनुसार, 20-दिवसीय SMA जो कि 81,600 के आसपास है, बाजार के ट्रेंड को तय करने वाला प्रमुख स्तर रहेगा। जब तक सेंसेक्स इस स्तर से ऊपर बना रहेगा, बुलिश फॉर्मेशन बरकरार रहेगा।
इमीजिएट रेजिस्टेंस: 82,600
ब्रेकआउट होने पर लक्ष्य: 83,500 से 83,900
नीचे गिरने पर पहला सपोर्ट: 80,600
गंभीर कमजोरी में अगला स्तर: 80,200
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
