बिजनेस

SEBI New Rule: MF निवेशकों को अब ई-मेल पर मिलेगी ये डिटेल, जानें हर महीने क्या होगा फायदा

SEBI New Rule: सीएएस को डिपॉजिटरी (NSDL या CDSL) द्वारा निवेशकों को भेजा जाता है, जो आरटीए और डिपॉजिटरी में पैन समान होने पर म्यूचुअल फंड फोलियो और डिपॉजिटरी खातों दोनों में वित्तीय लेनदेन का विवरण देता है।

Image

म्यूचुअल फंड के नए नियम

Photo : iStock

SEBI New Rule:डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड-आरटीए को अब डिफॉल्ट रूप में ईमेल के जरिये समेकित खाता विवरण (CAS) भेजना होगा। बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को कहा कि अनिवार्य रूप से ऐसा करना होगा। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि नया सिस्टम एक अप्रैल से लागू होगा।समेकित खाता विवरण (सीएएस) एक एकल या संयुक्त खाता विवरण है, जिसमें एक महीने के दौरान सभी म्यूचुअल फंड (MF) और डीमैट (DMAT) तरीके से रखी गई अन्य प्रतिभूतियों में निवेशक के वित्तीय लेनदेन का विवरण रहता है।

क्या होता है CAS

सीएएस को डिपॉजिटरी (NSDL या CDSL) द्वारा निवेशकों को भेजा जाता है, जो आरटीए और डिपॉजिटरी में पैन समान होने पर म्यूचुअल फंड फोलियो और डिपॉजिटरी खातों दोनों में वित्तीय लेनदेन का विवरण देता है।म्यूचुअल फंड फोलियो के मामले में, जहां आरटीए (रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट) और डिपॉजिटरी के बीच कोई साझा पैन नहीं है, म्यूचुअल फंड को सीएसएस भेजना होता है, जिसमें केवल म्यूचुअल फंड लेनदेन शामिल होते हैं।

सेबी ने अपने परिपत्र में कहा कि सीएएस उन सभी निवेशकों को ईमेल द्वारा भेजा जाएगा, जिनके ईमेल पते डिपॉजिटरी और एएमसी या एमएफ-आरटीए के साथ पंजीकृत हैं।हालांकि, जहां कोई निवेशक ईमेल के जरिये सीएएस नहीं लेना चाहता है, तो उसको इसे फिजिकल रूप में लेने का विकल्प दिया जाएगा।

ब्रोकरेज के लिए नया नियम

इस बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को शेयर बाजारों और अन्य एमआईआई को निर्देश दिया था कि सभी सदस्यों के लिए उनकी मात्रा या गतिविधि के आधार पर अलग-अलग शुल्क लगाने के बजाय एक ही तरह का और समान शुल्क संरचना लागू किया जाए।इस निर्देश का असर शेयर ब्रोकरेज कंपनियों के शेयरों की गिरावट के रूप में सामने आया।कारोबार बंद होने पर एंजल वन के शेयर में 8.72 प्रतिशत, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में 6.83 प्रतिशत, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.19 प्रतिशत, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में 2.81 प्रतिशत, डोलट एल्गोटेक के शेयर में 2.28 प्रतिशत और 5पैसा कैपिटल में 0.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article