बिजनेस

बाजार में SBI, Tata Steel और Adani पर रहेगी नजर, Gift Nifty दे रहा तेजी के संकेत

भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुल सकता है। Gift Nifty फिलहाल 68 अंक यानी 0.29% ऊपर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं। अमेरिका और यूरोप में राहत है, लेकिन टेक्निकल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है। आज बाजार में असली एक्शन कुछ खास स्टॉक्स में दिखेगा।

Image

एशियाई बाजारों से मजबूत ओपनिंग के संकेत

Gift Nifty Sensex Nifty Share Market Today: भारतीय बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट हल्की मजबूती के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से अंदरूनी कमजोरी कायम रह सकती है। बाजार की पॉजिटिव ओपनिंग के बीच SBI सहित कुछ स्टॉक्स हैं, जहां आज निवेशकों का फोकस रह सकता है।

ग्लोबल बाजारों में राहत

अमेरिका में Dow Futures 0.47% ऊपर है और Nasdaq ने भी पिछले सत्र में 0.47% की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप में FTSE 0.83%, DAX और CAC ने भी पॉजिटिव क्लोजिंग दी। एशिया में Nikkei 2.28% और KOSPI 3.62% की मजबूत तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

लेकिन एक जरूरी बात यह है कि तेजी "राहत रैली" है, ट्रेंड रिवर्सल नहीं। S&P 500 और Nasdaq टेक्निकल लिहाज से अभी बेयरिश जोन में हैं।

इंडेक्स/स्टॉकस्थितिक्या देखें
Gift Nifty+0.29% (+68 अंक)फ्लैट से हल्की तेजी की ओपनिंग
Nikkei+2.28%एशिया में मज़बूती
KOSPI+3.62%एशिया में सबसे बड़ी तेजी
Brent Crude-1.25% ($102.18)भारत के लिए राहत
Rupee85.37/$हल्की मजबूती
SBIबॉन्ड इश्यूफोकस में रहेगा
Tata SteelNINL मर्जरवोलैटिलिटी संभव

कमोडिटी और रुपया

Brent Crude 1.25% गिरकर 102.18 डॉलर पर है — यह भारत के लिए राहत की खबर है क्योंकि महंगे क्रूड से महंगाई बढ़ती है। Gold में भी 0.30% की हल्की कमज़ोरी है। रुपया डॉलर के मुकाबले 85.37 पर हल्की मजबूती के साथ है।

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बैंकिंग सेक्टर में हलचल : SBI ने ₹6,051 करोड़ के Tier-2 बॉन्ड जुटाए हैं। यह बैलेंस शीट मजबूती का संकेत है। Union Bank को ₹20,000 करोड़ के इंफ्रा बॉन्ड इश्यू की मंजूरी मिली है। PNB ₹450 करोड़ का NPA बेचने की प्रक्रिया में है। RBL Bank GIFT City में नई भूमिका में है।

Tata Steel और Adani — बड़े कॉरपोरेट एक्शन : Tata Steel का NINL मर्जर अप्रूव हो गया है और $2 बिलियन निवेश योजना है। इससे स्टॉक में वोलैटिलिटी संभव है। Adani Enterprises को Jaiprakash Associates के लिए ₹14,535 करोड़ की बोली पर NCLT की मंजूरी मिली है।

फार्मा में बड़ी खबर : Zydus और Lupin ने मिलकर Semaglutide नाम की डायबिटीज दवा के लिए पार्टनरशिप की है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है। यह फार्मा सेक्टर के लिए बड़ा ट्रिगर है।

यहां भी हलचल : Varun Beverages ने साउथ अफ्रीका में Crickley Dairy का अधिग्रहण किया है। Wipro ने AI डिलीवरी के लिए Harness के साथ साझेदारी की है। Swan Defence में प्रमोटर 5.01% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेंगे।

कंपनी का नामफोकस का कारण
SBI₹6,051 करोड़ Tier-2 बॉन्ड के जरिए फंड जुटाया
RBL BankGIFT City में XED IPO के लिए कलेक्टिंग बैंकर नियुक्त
PNB₹450 करोड़ के NPA (Rolta) बेचने की प्रक्रिया शुरू
Union Bank₹20,000 करोड़ इंफ्रा बॉन्ड इश्यू को मंजूरी
Tata SteelNINL मर्जर अप्रूव, $2 बिलियन निवेश योजना
Adani EnterprisesJaiprakash Associates के लिए ₹14,535 करोड़ की बोली को NCLT मंजूरी
Varun Beveragesसाउथ अफ्रीका में Crickley Dairy का अधिग्रहण
WiproAI सॉफ्टवेयर डिलीवरी के लिए Harness के साथ साझेदारी
Zydus Lifesciencesडायबिटीज दवा Semaglutide के लिए लाइसेंस डील
LupinZydus के साथ पार्टनरशिप, डायबिटीज ड्रग एक्सपेंशन
Swan Defenceप्रमोटर 5.01% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेंगे
PNB Housing FinanceIMGC के साथ अफोर्डेबल होम लोन पार्टनरशिप

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article