बिजनेस

Sanstar Limited IPO: IPO खुलने से पहले ही 45 रु पहुंचा Sanstar का GMP, प्राइस बैंड है 90-95 रु

Sanstar Limited IPO: सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ का जीएमपी 45 रु हो गया है। अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 95 रु फिक्स होता है तो भी मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर सनस्टार का जीएमपी 47 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

19 जुलाई को खुलेगा सनस्टार का आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 45 रु पहुंचा Sanstar का GMP
  • प्राइस बैंड है 90-95 रु
  • 19 जुलाई को खुलेगा आईपीओ

Sanstar Limited IPO: शुक्रवार 19 जुलाई से सनस्टार लिमिटेड का IPO खुलने जा रहा है। इसका आईपीओ 23 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-95 रु है। जबकि लॉट साइज 150 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। शेयर की लिस्टिंग 26 जुलाई को होगी। ये एक मेनबोर्ड का IPO होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी 510.15 करोड़ रु जुटाएगी। आगे जानिए कितना है इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।

ये भी पढ़ें -

45 रु हो गया GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ का जीएमपी 45 रु हो गया है। अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 95 रु फिक्स होता है तो भी मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर सनस्टार का जीएमपी 47 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।

42 साल पुरानी कंपनी है सनस्टार

सनस्टार 42 साल पुरानी कंपनी है। इसकी शुरुआत 1982 में हुई थी। ये भारत में फूड, एनिमल न्यूट्रिशन और अन्य इंडस्ट्रियल ऐप्लिकेशंस के लिए पौधों पर आधारित स्पेशल प्रोडक्ट और इंग्रीडिएंट्स सॉल्यूशंस की प्रमुख निर्माताओं में से एक हैं। इसकी स्थापित क्षमता 1,100 मीट्रिक टन प्रतिदिन है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article