बिजनेस

Kataria Industries IPO: कटारिया इंडस्ट्रीज के IPO को मिल रहा जोरदार रेस्पॉन्स, GMP पहुंचा 48%, चेक करें प्राइस बैंड

Kataria Industries IPO GMP: कटारिया इंडस्ट्रीज का जीएमपी 50 रु पहुंच गया है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 96 रु भी तय होता है तो कटारिया इंडस्ट्रीज का शेयर लिस्टिंग पर मौजूदा जीएमपी के आधार पर करीब 48 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

कटारिया इंडस्ट्रीज के IPO का GMP पहुंचा 50 रु

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुला है कटारिया इंडस्ट्रीज का आईपीओ
  • 91-96 रु है प्राइस बैंड
  • 50 रु पहुंचा GMP

Kataria Industries IPO GMP: मंगलवार 16 जुलाई को कटारिया इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुल गया था। आज इस आईपीओ का दूसरा दिन है। शुक्रवार 19 जुलाई को इसका आईपीओ बंद हो जाएगा। कटारिया इंडस्ट्रीज के आईपीओ को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। मंगलवार को खुलने के बाद से आज करीब 3 बजे इसका पब्लिक इश्यू 22 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 91-96 रु है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।

ये भी पढ़ें -

कितना पहुंचा GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार कटारिया इंडस्ट्रीज का जीएमपी 50 रु पहुंच गया है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 96 रु भी तय होता है तो कटारिया इंडस्ट्रीज का शेयर लिस्टिंग पर मौजूदा जीएमपी के आधार पर करीब 48 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कब होगी लिस्टिंग

आईपीओ के बाद कटारिया इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग 24 जुलाई को होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 54.58 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

क्या है कटारिया इंडस्ट्रीज का बिजनेस

2004 में शुरू हुई, कटारिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्टील वायर और लो रिलैक्सेशन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (एलआरपीसी) स्ट्रैंड्स, पोस्ट-टेंशनिंग (पीटी) एंकरेज सिस्टम (एंकर कोन, एंकर हेड और वेजेज), कपलर और एचडीपीई सिंगल-वॉल कॉरुगेटेड (एसडब्ल्यूसी) शीथिंग डक्ट्स से बने एल्यूमीनियम कंडक्टर का प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article