बिजनेस

Q3FY25 में रिकॉर्ड मुनाफा! Sagility India के निवेशकों की हुई चांदी, अपर सर्किट में पहुंचा शेयर

Sagility India ने Q3FY25 में 207% YoY मुनाफे की बढ़त के साथ शानदार नतीजे दर्ज किए, जिससे कंपनी का शेयर 5% अपर सर्किट पर बंद हुआ। राजस्व 15.3% बढ़कर ₹1,453 करोड़ और EBITDA 50.7% बढ़कर ₹391.8 करोड़ हो गया। BroadPath के अधिग्रहण से कंपनी को अमेरिकी हेल्थकेयर मार्केट में मजबूती मिलेगी।

Image

Sagility India शेयर प्राइस।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sagility India Share Price : सैजिलिटी इंडिया के शेयरों ने गुरुवार को 5% अपर सर्किट हिट किया, जिससे यह ₹52.63 प्रति शेयर पर पहुंच गया। कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

Q3FY25 में 207% का शुद्ध मुनाफा उछला

Sagility India ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ₹216.9 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो साल-दर-साल (YoY) आधार पर 207.2% की वृद्धि दर्शाता है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा मात्र ₹70.6 करोड़ था।

राजस्व और EBITDA में जबरदस्त बढ़त

दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 15.3% बढ़कर ₹1,453 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,260 करोड़ थी। EBITDA भी 50.7% की बढ़त के साथ ₹391.8 करोड़ पहुंच गया, और EBITDA मार्जिन 27% हो गया, जो पिछले साल 20.6% था।

नए ग्राहक और अधिग्रहण से बढ़ा बिजनेस

Sagility India के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ, रमेश गोपालन ने कहा, “हमारे बड़े और नए ग्राहकों के साथ बेहतर प्रदर्शन और BroadPath के अधिग्रहण से हमारे मार्केट में पकड़ मजबूत हुई है। यह अधिग्रहण हमें अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ी जगह बनाने में मदद करेगा।”

निवेशकों के लिए संकेत

Sagility India के शानदार प्रदर्शन के चलते निवेशकों में उत्साह बढ़ गया है। 9:30 बजे तक कंपनी के शेयर 5% अपर सर्किट पर ही फंसे रहे, जिससे यह दर्शाता है कि बाजार ने इसके नतीजों को बेहद सकारात्मक तरीके से लिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article