Sadhana Saptah Day 6 Highlights: साधना सप्ताह 2026 (Sadhana Saptah)का आयोजन 2 से 8 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय उन्नति के लिए किया जा रहा है। यह भारत की सबसे बड़ी स्किल डेवलपमेंट पहल में से एक है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज को और अधिक नागरिक-केंद्रित बनाना है। “हम बनें कर्मयोगी” टैगलाइन के साथ यह पहल क्षमता निर्माण आयोग के स्थापना दिवस का प्रतीक है, साथ ही, मिशन कर्मयोगी के 5 साल पूरे होने का भी जश्न मनाती है।
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, साधना सप्ताह 2026 के छठे दिन (Sadhana Saptah Day 6 Highlights)यानी 7 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'ठोस परिणाम हासिल करना' रखा गया है। इस दिन देशभर में कई विशेषज्ञों के नेतृत्व में महत्वपूर्ण वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका फोकस स्वास्थ्य, सतत विकास, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल शासन जैसे अहम क्षेत्रों पर होगा। इन सत्रों का उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रैक्टिकल समाधान निकालना है, जो सीधे लोगों तक लाभ पहुंचा सकें।
देश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं

Sadhana Saptah (Photo: X Handle/@_DigitalIndia)
सबसे प्रमुख सेशन में डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी (Dr. K. Srinath Reddy) “भारत के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा की ओर” (Towards Universal Health Assurance for India) पर चर्चा करेंगे, जिसका समय सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 रखा गया है। इस सेशन में यह समझाया जाएगा कि कैसे देश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसमें नीतियों, फंडिंग और डिलीवरी सिस्टम को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में समानता लाई जा सके।
सस्टेनेबल नेशन के लिए सिस्टम्स थिंकिंग
इसके बाद अशोक खोसला (Ashok Khosla) “स्थिर राष्ट्र के लिए प्रणालीगत चिंतन” (Systems Thinking for a Sustainable Nation) विषय पर अपने विचार साझा करेंगे, जिसका समय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रखा गया है। वे बताएंगे कि कैसे विकास, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को एक साथ जोड़कर एक संतुलित और सस्टेनेबल डेवलपमेंट मॉडल तैयार किया जा सकता है। इस सोच से दीर्घकालिक समाधान निकालने में मदद मिलेगी।
डीबीटी, लाभार्थी विश्लेषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में समावेशन
तीसरे सेशन में सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwari) दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे के सेशन में डीबीटी (Direct Benefit Transfer), लाभार्थी विश्लेषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में समग्र समावेशन (DBT, Beneficiary Analytics, Social Protection, Last-Mile Inclusion) पर चर्चा करेंगे। इसमें बताया जाएगा कि डेटा-ड्रिवन अप्रोच और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से सरकार किस तरह सही लोगों तक लाभ पहुंचा रही है, जिससे भ्रष्टाचार कम हो रहा है और पारदर्शिता बढ़ रही है।
इसके अलावा, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा भी कई अहम वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सत्र में जमीनी स्तर पर योजनाओं के परिणाम को मापने की प्रक्रिया समझाई जाएगी, जिससे विकास कार्यों का सही मूल्यांकन हो सके।
डाक विभाग नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने के तरीकों पर प्रकाश डालेगा, ताकि लोगों को सुविधाएं आसानी से और बेहतर गुणवत्ता के साथ मिल सकें। वहीं Indian Council of Agricultural Research से जुड़े सत्रों में कृषि क्षेत्र में क्षमता विकास और डेटा प्रबंधन की अहमियत को समझाया जाएगा। इससे कृषि अनुसंधान और फैसलों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
दिन के अंत में छत्तीसगढ़ राज्य के सत्र में शाम को 5 बजे प्रशासन में नैतिकता और मूल्यों की भूमिका पर चर्चा होगी। इसमें बताया जाएगा कि पारदर्शी और ईमानदार शासन से न केवल बेहतर परिणाम मिलते हैं, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
