बिजनेस

Robert Kiyosaki Warning: रिच डैड पुअर डैड के लेखक की नई चेतावनी और भविष्यवाणी, 'क्रैश शुरू हो चुका है, खुद को बचाएं'

Rich Dad Poor Dad author Robert Kiyosaki Warning and prediction: बेस्टसेलिंग लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने संभावित वैश्विक वित्तीय संकट के बारे में एक नई चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि 2012 में रिच डैड की भविष्यवाणी में मैंने जिस मंदी के बारे में चेतावनी दी थी, वह शुरू हो गई है। कृपया अपना ख्याल रखें। खुद को बचाएं।

Image

Rich Dad Poor Dad के लेखक ने दी ये चेतावनी

Photo : Twitter

Rich Dad Poor Dad author Robert Kiyosaki Warning and prediction: पर्सनल फाइनेंस पर फेमस किताब'रिच डैड पुअर डैड' के फेमस लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक नई चेतावनी दी है। उनका कहना है कि हर नया वित्तीय संकट पहले से बड़ा होता है क्योंकि मूल समस्याओं का समाधान कभी नहीं किया गया।

अतीत से सबक

कियोसाकी ने 1998 में हेज फंड LTCM को वॉल स्ट्रीट द्वारा बचाने और 2008 में वॉल स्ट्रीट को केंद्रीय बैंकों द्वारा बचाने जैसे महत्वपूर्ण क्षणों की ओर इशारा किया। उन्होंने पूछा कि 2025 में केंद्रीय बैंकों को कौन बचाएगा?

समस्या की जड़

कियोसाकी के मुताबिक इन सभी समस्याओं की शुरुआत 1971 में हुई, जब राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने अमेरिकी डॉलर को गोल्ड स्टैंडर्ड से अलग कर दिया। उन्होंने अपने मित्र जिम रिकर्ड्स के विचारों से सहमति जताई कि अगला संकट $1.6 ट्रिलियन छात्र लोन बाजार के पतन से शुरू हो सकता है।

सेविंग अब सुरक्षित नहीं

कियोसाकी ने अपनी पुरानी बात दोहराई कि आज के समय में पारंपरिक तरीके से पैसे बचाना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने 25 साल पहले 'रिच डैड पुअर डैड' में लिखा था कि अमीर लोग पैसे के लिए काम नहीं करते और बचत करने वाले हारते हैं।

सोना, चांदी और बिटकॉइन बचाएं, ETF नहीं

सरकारी बचाव का इंतजार करने की बजाय, उन्होंने लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप खुद को बचाएं, असली सोना, चांदी और बिटकॉइन में बचत करें। कोई ETF नहीं।

अंतिम चेतावनी

कियोसाकी ने अंत में कहा कि जिस क्रैश की मैंने 2012 की 'रिच डैड्स प्रॉफेसी' में चेतावनी दी थी, वह शुरू हो चुका है… कृपया ध्यान रखें। खुद को बचाएं। उन्होंने एक सख्त चेतावनी के साथ निष्कर्ष निकाला कि 2012 में रिच डैड की भविष्यवाणी में मैंने जिस मंदी के बारे में चेतावनी दी थी, वह शुरू हो गई है। कृपया अपना ख्याल रखें। खुद को बचाएं।

(डिस्क्लेमर: ये रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के अपने विचार है, इससे टाइम नाउ नवभारत डॉट कॉम का कोई लेना देना नहीं है।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article