बिजनेस

RIL से अलग हो गई जियो फाइनेंशियल, 1 पर मिलेगा 1 शेयर, डीमर्जर पर स्टॉक कैसे मिलते हैं, जानें अहम सवाल का जवाब

Jio Financial Services Share Price: यदि आप आज के कारोबारी दिन के आखिर में रिलायंस के 36 लाख शेयरधारकों में से एक होंगे, तो आपको इसके एक शेयर के लिए जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा। इसके लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे।

Image

कितनी है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर की कीमत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो और रिलायंस का शेयर होगा अलग
  • तय होगा दोनों शेयरों का प्राइस
  • स्पेशल ट्रेडिंग से तय हुआ प्राइस

Jio Financial Services Share Price: जब से अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) का एक शेयर देने का ऐलान किया है, तब से RIL के शेयरों में तेजी बरकरार है। रिलायंस और जियो फाइनेंशियल के डीमर्जर के तहत जिसके पास भी रिलायंस का एक शेयर होगा, उन्हें जियो फाइनेंशियल का 1 शेयर मिलेगा।

जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग से पहले आज गुरुवार 20 जुलाई को एक स्पेशल प्री-ओपन सेशल आयोजित किया गया, जिसमें रिलायंस के शेयर का एडजस्टेड प्राइस तय हुआ। साथ ही जियो फाइनेंशियल के शेयर का रेट भी तय हो गया है। इन दोनों के शेयर प्राइस क्या हैं, डीमर्जर पर कैसे शेयर कैसे मिलते हैं और कैसे उनका प्राइस तय होता है, आगे जानिए इन सभी अहम सवालों का जवाब।

किसे मिलेगा शेयर

यदि आप आज के कारोबारी दिन के आखिर में रिलायंस के 36 लाख शेयरधारकों में से एक होंगे, तो आपको इसके एक शेयर के लिए जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा। इसके लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे। आपके पास रिलायंस का शेयर रहेगा ही और जब भी जियो फाइनेंशियल का शेयर लिस्ट होगा उसके शेयर आपके डीमैट अकाउंट में आ जाएंगे।

उदाहरण से समझिए पूरा गणित

मान लीजिए आपके पास रिलायंस के 100 शेयर हैं एक शेयर की कीमत उदाहरण के लिए 2800 रु है
डीमर्जर के बाद आपके पास रिलायंस के 100 शेयर ही रहेंगेसाथ ही जियो फाइनेंशियल के 100 शेयर ही मिलेंगे
शेयर की वैल्यू दो अलग-अलग हिस्सों में बंट जाएगीरिलांयस और जियो फाइनेंशियल के शेयर अलग-अलग हो जाएंगे
यदि रिलायंस के शेयर की नई कीमत 2600 रु तय होती हैतो 200 रु का जियो फाइनेंशियल का शेयर मिलेगा
यानी 2600 रु की कीमत पर रिलायंस का शेयर 200 रु की कीमत पर जियो फाइनेंशियल का शेयर
जियो फाइनेंशियल के शेयरों के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगाआपको फ्री में शेयर मिललेंगे

डीमर्जर पर कैसे तय होता है शेयर प्राइस

जब किसी कंपनी का डीमर्जर होता है तो उसका शेयर 2 हिस्सों में बंट जाता है। जैसे कि रिलायंस में से जियो फाइनेंशियल का शेयर अलग हो रहा है। ऐसे में अलग होने वाली यूनिट के शेयर का प्राइस मौजूदा कंपनी के शेयर प्राइस में से घटा दिया जाता है। इस तरह पुरानी और नई दोनों यूनिट्स का शेयर प्राइस तय होता है।

हो गई स्पेशल ट्रेडिंग

जियो फाइनेंशियल के अलग होने के बाद रिलायंस के शेयर की नई और एडजस्टेड वैल्यू तय करने के लिए आज एनएसई पर सुबह 9 से 10 बजे तक एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन आयोजित किया गया। इसके अंत में यानी 10 बजे रिलायंस के शेयर का एडजस्टेड प्राइस डिस्कवर किया गया, जिससे जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत तय हुई।

रिलायंस और जियो फाइनेंशियल का शेयर प्राइस कितना है

एनएसई पर 10 बजे रिलायंस के शेयर का एडजस्टेड प्राइस 2580 रु डिस्कवर किया गया। इस हिसाब से जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत 261.85 रु तय हुई। हालांकि रिलायंस के शेयर का नया लिस्टिंग प्राइस 2617 रु रहा। करीब 11 बजे रिलायंस का शेयर एडजस्टेड प्राइस (2580 रु) से 38 रु या 1.47 फीसदी की मजबूती के साथ 2618 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article