बिजनेस

Home Loan: RBI ने रेपो रेट घटाया, होम लोन पर कितना होगा फायदा? जानें EMI पर असर

Home Loan Interest Rate Reduction: RBI ने रेपो रेट में 25 BPS की कटौती की, जिससे होम लोन, ऑटो लोन और बिजनेस लोन सस्ते होंगे। लोन लेने वालों को कम EMI या कम कार्यकाल का फायदा मिलेगा। क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर लोन ट्रांसफर से ज्यादा बचत हो सकती है।

Image

कम EMI, कम ब्याज और टैक्स सेविंग का फायदा उठाकर लोग अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • RBI ने रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% किया।
  • होम लोन पर EMI कम होगी या कार्यकाल घटेगा।
  • अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले लोग लोन ट्रांसफर कर बड़ी बचत कर सकते हैं।

Home Loan Interest Rate Reduction, How Much Will EMI Reduce After Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (BPS) की कटौती की है। अब यह दर 6.5% से घटकर 6.25% हो गई है। यह फैसला नए नियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में लिया गया।

लोन पर क्या होगा असर?

इस कटौती के बाद होम लोन, ऑटो लोन और बिजनेस लोन सस्ते हो सकते हैं। ब्याज दरों में गिरावट से उधार लेने की लागत कम होगी, जिससे खर्च और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिलेगी।

कितनी होगी EMI में बचत?

मान लीजिए कि आपने ₹40 लाख का होम लोन 8.75% ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया था। अगर यह दर 25 बेसिस पॉइंट (BPS) घटकर 8.50% हो जाती है, तो आपकी कुल ब्याज देनदारी कम होगी।

बैंक आमतौर पर EMI को समान रखते हैं, जिससे लोन का कार्यकाल छोटा हो जाता है और ब्याज पर बचत होती है।

20 साल के लिए 40 लाख के लोन पर 35,348 रुपये की EMI

ब्याज @8.75%ब्याज @8.5%बचत
उधार लिए गए पैसे₹ 44,83,622.81₹ 41,46,960.19₹ 3,36,662.62
समय240 महीने230 महीने10 महीने

क्या करें लोन लेने वाले?

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप 50 BPS या उससे ज्यादा कम दर पर रिफाइनेंस कर सकते हैं। EMI समान रखते हुए टेन्योर घटाएं इससे ब्याज पर बड़ी बचत होगी। अतिरिक्त बचत को अधिक रिटर्न देने वाले निवेशों में डालें।

1 साल बाद उसी EMI पर बकाया लोन का रिफाइनेंस

ब्याज @8.75%ब्याज @8.25%बचत
उधार लिए गए पैसे₹ 44,83,622.81₹ 38,50,794.95₹ 6,32,827.86
समय240 महीने222 महीने18 महीने

होम लोन पर कितना फायदा?

यदि कोई व्यक्ति अपनी EMI को समान रखते हुए ब्याज दर को 8.25% करा लेता है, तो प्रति लाख ₹14,480 तक की बचत कर सकता है। इसका अर्थ है कि ₹40 लाख के लोन पर लाखों रुपये की बचत संभव है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल बैंक बाजार डॉट कॉम से सीईओ आदिल शेट्टी ने लिखी है, यह सिर्फ जानकारी के लिए है)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article