बिजनेस

Hotel In Ayodhya: अयोध्या के होटल कारोबारियों पर बरसी 'राम जी की कृपा', 3 दिन में कमाए 20 करोड़ रु

Hotel In Ayodhya: अयोध्या में रोज लाखों भक्त पहुंच रहे। तीन दिनों में (22 जनवरी से 24 जनवरी) अयोध्या में सभी साइज के होटलों ने 15 से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।

Image

अयोध्या में होटल बुकिंग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या के होटल कारोबारियों पर बरसी राम जी की कृपा
  • 3 दिन में कमाए 20 करोड़ रु
  • एक दिन में 5 लाख भक्त पहुंचे अयोध्या

Hotel In Ayodhya: भारत के नए आध्यात्मिक केंद्र अयोध्या में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जोरदार उछाल आया है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में लोग आए और अब भक्त लगातार बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी के बीच राम मंदिर की प्रतिष्ठा और उसके बाद पहले दो दिनों में शहर के होटलों ने मिलकर लगभग 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। 22 जनवरी से 24 जनरी तक तीन दिनों में शहर के होटलों ने करीब 20 करोड़ रु की कमाई की है।

ये भी पढ़ें -

छोटे-बड़े सभी होटल फुल

रिपोर्ट्स के अनुसार अयोध्या में सभी होटल फुल चल रहे हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार फैजाबाद होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के अनुसार यह अयोध्या के लिए एक रिकॉर्ड है। पहले तीन दिनों में (22 जनवरी से 24 जनवरी) अयोध्या में सभी साइज के होटलों ने 15 से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।

''राम जी की कृपा''

उन्होंने होटलों की इतनी कमाई के पीछे राम जी की कृपा बताई है। अयोध्या में इतनी बड़ी संख्या में कारोबार कभी नहीं हुआ। यहां एक बार फिर 1 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आए हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद पहले दो दिनों में 7.5 लाख से अधिक भक्त राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।

22 जनवरी को ही लगभग 50,000 लोग अयोध्या पहुंचे। इतने लोग तब मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे जब शहर का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

अनुमान से अधिक भक्त पहुंचे अयोध्या

अयोध्या प्रशासन के अनुसार 23 जनवरी को 5 लाख से अधिक श्रद्धालु और अगले दिन 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आये। यह संख्या होटल कारोबारियों और मंदिर की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुमान से कहीं अधिक रही। शुरुआती अनुमानों में दैनिक भक्तों की संख्या केवल 1 लाख आंकी गई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article