बिजनेस

PPF में निवेश से पहले जानिए 15+5+5 का ये जादुई फॉर्मूला, बिना टेंशन ₹1 करोड़ हो जाएंगे जमा

PPF calculator: पीपीएफ में निवेश कर भी आप करोड़पति बन सकते हैं। बस आपके पास धैर्य होना जरूरी है। आप बिना टेंशन लिए पीपीएफ में निवेश करते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार निवेश की शुरुआत कर बड़ा फंड बना सकते हैं।

Image

पीपीएफ

PPF Calculator: निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) काफी पॉपुलर है। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार द्वारा समर्थित यह इन्वेस्टमेंट स्कीम रिस्क फ्री रिटर्न देने का काम करती है। मैच्योरिटी अमाउंट भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में PPF पर 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है। पीपीएम में मैच्योरिटी की अवधि 15 साल है, लेकिन निवेशक इसे 5 साल के अंतराल में अनिश्चित काल के लिए बढ़ा सकते हैं। यह खूबी इसे रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। आज हम आपको पीपीएफ निवेश के लिए 15+5+5 का जादुई फॉर्मूला बता रहे हैं। इस फॉर्मूले के जरिये आप बिना टेंशन लिए 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि यह फॉर्मूला कैसे काम करता है।

क्या है 15 + 5 + 5 का फॉर्मूला?

आपको बता दें कि अगर आप पीपीएफ में निवेश करेंगे तो लॉक इन अवधि 15 साल होगी। इसके बाद आप अपनी मर्जी से निवेश को 5-5 साल के अंतराल के लिए बढ़ा सकते हैं। पीपीएफ के लिए 15 + 5 + 5 का मतलब है कि आप पहले 15 साल के लिए निवेश करें। फिर उसे 5 + 5 साल के लिए बढ़ा दें।

कैसे 1 करोड़ रुपये होगा जमा

  • PPF में सालाना निवेश की अधिकतम सीमा: 1.50 लाख रुपये
  • PPF पर मौजूदा ब्याज दर: 7.1% सालाना कंपाउंडिंग
  • 15 साल बाद मैच्योरिटी पर कॉर्पस : 40,68,209 रुपये
  • अब PPF अकाउंट को 5 + 5 साल के लिए बढ़ा दें
  • 25 साल में कुल निवेश : 37,50,000 रुपये
  • 25 साल बाद कुल कॉर्पस : 1.03 करोड़ रुपये

इस तरह आप 15 + 5 + 5 फॉर्मूले के जरिये आसानी से 1 करोड़ रुपये जमा कर लेंगे।

500 रुपये निवेश करने की सुविधा

आपको बता दें कि आप पीपीएफ में बहुत ही छोटी रकम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दें कि PPF सरकार द्वारा समर्थित है, जिससे यह एक सुरक्षित निवेश है। निवेश पर बिल्कुल जोखिम नहीं होता है। निवेशकों को एक तय रिटर्न मिलता हे। पीपीएफ में निवेश पर टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। मैच्योरिटी भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article