बिजनेस

बैंक FD भूल जाइए! पोस्ट ऑफिस दे रहा है 7.5% का तगड़ा रिटर्न, जानें स्कीम का पूरा ब्योरा

अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर टेंशन नहीं लेना चाहते हैं तो हम आपको आज पोस्ट ऑफिस की एक बेस्ट निवेश स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इस स्कीम पर बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।

Image

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

National Savings Time Deposit (TD): पिछले 2 साल से शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। इसके चलते एक बार फिर से निवेशक फिक्स रिटर्न वाले निवेश माध्यम में लौट रहे हैं। इसके चलते बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। ऐसे में अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस कमी टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में जिसपर 7.5% की दर से ब्याज मिल रहा है। आइए इस स्कीम के बारे में आपको सबकुछ बताते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम क्या हैं?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम, सरकार द्वारा समर्थित फिक्स्ड रिटर्न देने वाली निवेश योजना है। यह स्कीम निवेशकों को एक तय समय के लिए निवेश करने और उस पर पक्का रिटर्न पाने की सुविधा देते हैं। ये निवेश पर बिल्कुल रिस्क नहीं लेने वाले निवेशकों, पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त नागरिकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनमें जोखिम बहुत कम होता है। यह योजना चार निश्चित अवधियाँ प्रदान करती है। 5 साल की अवधि के लिए ब्याज दरें वर्तमान में सबसे अधिक, यानी 7.5% तक हैं।

अवधि (Tenure)ब्याज दर (Interest Rate)
1 वर्ष6.9%
2 वर्ष7.0%
3 वर्ष7.1%
5 वर्ष7.5%

बैंकों की तुलना में मिल रहा ज्यादा ब्याज

संस्था (Institution)1 वर्ष2 वर्ष3 वर्ष5 वर्ष
पोस्ट ऑफिस TD6.9%7.0%7.1%7.5%
SBI6.25%6.45%6.30%6.05%
HDFC बैंक6.25%6.45%6.50%6.15%
ICICI बैंक6.25%6.45%6.50%6.50%
बैंक ऑफ बड़ौदा6.25%6.50%6.50%6.25%
नोट: ऊपर दी गई ब्याज दरें केवल उदाहरण के लिए हैं। नवीनतम दरों, अवधि और शर्तों के लिए संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

कौन खाता खोल सकता है?

  • व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • एकल वयस्क और संयुक्त खाता (अधिकतम तीन वयस्क) खोल सकते हैं।
  • नाबालिग की ओर से अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
  • मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति की ओर से अभिभावक (अब “अधिकृत खाता” कहा जाता है) खाता खोल सकते हैं।
  • 10 वर्ष या उससे अधिक आयु का नाबालिग स्वयं खाता खोल सकता है।
Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article