Amish Tripathi Motivational Quotes: सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन और प्रेरणादायक बातों के लिए बहुत पॉपुलर हो चुके अमीश त्रिपाठी एक सफल लेखक भी हैं। उनकी शिवा ट्रायलॉजी बहुत फेमस बुक है जो रीडर्स के बीच सुपरहिट हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने रामचंद्र सीरीज भी लिखी है जिसका चौथ एडिशन मार्केट में आ सकता है। अमीश त्रिपाठी कुछ ऐसे मंत्र युवाओं और बाकी लोगों को देते रहते हैं जो उनके जीवन में सफलता के रास्ते साफ कर देंगे। यहां हम आपको इन्हीं कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं।

Amish Tripathi Motivational Quotes
युवाओं को शिक्षित करना लक्ष्य
अमीश त्रिपाठी की मानें तो वो अपनी किताबों के माध्यम से युवाओं को पढ़ाना पसंद करने हैं। अलग-अलग एक्जाम के कई सारे ऐसे टॉपर्स हैं जिन्होंने कहा है कि उन्हें अमीश की किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।

Amish Tripathi Motivational Quotes
हाई क्वालिफाइड हैं अमीश
अमीश ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से मेथेमेटिक्स में बीएससी किया है और इसके बाद वो एमबीए करने आईआईएम कोलकाता गए। इसकी सलाह अमीश को उनके जुड़वां भाई ने दी थी।

Amish Tripathi Motivational Quotes
47 साल के हो चुके हैं अमीश
18 अक्टूबर 1974 को जन्मे अमीश त्रिपाठी 47 साल के हैं और उनका परिवार शिव भक्त है। बता दें कि लेखक बनने से पहले अमीश करीब 14 साल तक अलग-अलग बैंक्स में नौकरी करते रहे।

Amish Tripathi Motivational Quotes
दोबारा शादी करने वाले हैं
अमीश और उनकी एक्स वाइफ प्रीति व्यास 2020 में अलग हो चुके हैं और अब अमीश दोबारा शादी करने वाले हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही लंदन की अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी दी है।

Amish Tripathi Motivational Quotes
टीवी सीरीज बनाने की इच्छा
अमीश त्रिपाठी ने 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो एक टीवी सीरीज बनाना चाहते हैं। अगर ये वेब सीरीज उनकी बुक पर आधारित हुई तो निश्चित ही हिट हो जाएगी।
