PNB Recurring Deposit Scheme: शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी ने निवेशकों को झटका दिया है। इसके चलते एक बार फिर निवेशक एफडी से लेकर आरडी की ओर लौट रहे हैं। हम आपको पंजाब नेशन बैंक (PNB) की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम के बारे में बता रहे हैं। आप पीएनबी की आरडी में अपनी जरूरत के अनुसार 1 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। आइए आपको इस बेहतरीन स्कीम के बारे में सारी जानकारी देते हैं।
PNB की RD में कौन कर सकता है निवेश?
PNB की RD स्कीम में आप अकेल, ज्वाइंट खाता खोलकर निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, कंपनी, ट्रस्ट, सोसायटी, क्लब, शैक्षणिक/धार्मिक/चैरिटेबल संस्थान, नगर पालिका, पंचायत, सरकारी व अर्द्ध-सरकारी निकाय आदि खाता खोल सकते हैं।
निवेश की राशि और अवधि
पीएनबी की आरडी स्कीम में आप न्यूनतम ₹100 मंथली से शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम ₹25 लाख मंथली निवेश कर सकते हैं। निवेश की अवधि 6 महीने से 120 महीने यानी 10 साल तक है।
₹10 लाख जमा करने का लक्ष्य
- 1 साल के लिए: ₹80,503 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.4%)
- 5 साल के लिए: ₹14,087 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.5%)
- 10 साल के लिए: ₹6,082 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.0%)
₹5 लाख जमा करने का लक्ष्य
- 1 साल के लिए: ₹40,255 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.4%)
- 5 साल के लिए: ₹7,044 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.5%)
- 10 साल के लिए: ₹3,041 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.0%)
₹1 लाख जमा करने का लक्ष्य
- 1 साल के लिए: ₹8,051 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.4%)
- 5 साल के लिए: ₹1,409 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.5%)
- 10 साल के लिए: ₹609 मासिक निवेश (ब्याज दर: 6.0%)
ब्याज दरें और अतिरिक्त लाभ
PNB अपनी RD पर आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है, जो समय-समय पर बदलती रहती हैं। वरिष्ठ नागरिक (60-80 वर्ष) को सामान्य दरों से 50 bps (0.50%) अधिक ब्याज मिलता है (5 साल तक की अवधि के लिए)। 5 साल से अधिक की अवधि पर 80 bps (0.80%) अतिरिक्त ब्याज मिलता है। अति वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से ऊपर): सुपर सीनियर सिटीजंस को सभी समय अवधियों के लिए सामान्य दर से 80 bps (0.80%) अधिक ब्याज दिया जाता है।
नियम और शर्तें (TDS और पेनल्टी)
अगर आप समय पर किस्त जमा नहीं करते हैं, तो ₹100 प्रति माह पर ₹1 का मामूली जुर्माना देना होगा। अगर आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं, तो लागू ब्याज दर पर 1% की पेनल्टी काटी जाएगी। जमा राशि का भुगतान अंतिम किस्त जमा करने के एक महीने बाद या मैच्योरिटी तिथि पर किया जाता है।
