बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट (17 February 2026): कीमतों में गिरावट, जानें, पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today (17 February 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: भारतीय महिलाओं में सोना और चांदी के साथ अब प्लैटिनम ज्वेलरी भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इसकी कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, क्योंकि देश और वैश्विक आर्थिक हालात का सीधा असर इनके दामों पर पड़ता है। यदि आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर चेक कर लें।

Platinum Price Today, Today Platinum Price, platinum price, Platinum Ka Bhav Aaj Ka (1)

प्लैटिनम का ताजा रेट जानिए

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (17 February 2026) : सोना और चांदी की तरह प्लैटिनम की ज्वेलरी भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यही कारण है कि इसकी कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर लगातार बनी रहती है। हम यहां आपको प्लैटिनम के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई है। भारतीय सर्राफा बाजार में प्लैटिनम का भाव आज 5,863 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है जो पिछले भाव से 125 रुयपे कम है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत घटकर 58,630 रुपये हो गई है, जिसमें 1,250 रुपये की गिरावट हुई है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार प्लैटिनम की कीमत सुबह में 64,103 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक घटकर 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 61,679 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में आए बदलाव के कारण प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा स्तर पर आई यह कमी उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है, जो प्लैटिनम में निवेश करने या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं। सही जानकारी और समझदारी के साथ किया गया निवेश भविष्य में बेहतर लाभ दे सकता है। ज्वेलरी बाजार में प्लैटिनम की अलग पहचान है, और खासकर शहरी इलाकों में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। नीचे जानें आपके शहर में इसके ताजा रेट क्या हैं।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,863₹58,630₹5,86,300
पटना₹5,863₹58,630₹5,86,300
मुंबई₹5,863₹58,630₹5,86,300
कोलकाता₹5,863₹58,630₹5,86,300
चेन्नई₹5,863₹58,630₹5,86,300
लखनऊ₹5,863₹58,630₹5,86,300
मेरठ₹5,863₹58,630₹5,86,300
कानपुर₹5,863₹58,630₹5,86,300
अयोध्या₹5,863₹58,630₹5,86,300
गाजियाबाद₹5,863₹58,630₹5,86,300
नोएडा₹5,863₹58,630₹5,86,300
गुरुग्राम₹5,863₹58,630₹5,86,300
चंडीगढ़₹5,863₹58,630₹5,86,300
जयपुर₹5,863₹58,630₹5,86,300
पुणे₹5,863₹58,630₹5,86,300
लुधियाना₹5,863₹58,630₹5,86,300
गुवाहाटी₹5,863₹58,630₹5,86,300
इंदौर₹5,863₹58,630₹5,86,300
अहमदाबाद₹5,863₹58,630₹5,86,300
वडोदरा₹5,863₹58,630₹5,86,300
सूरत₹5,863₹58,630₹5,86,300
नागपुर₹5,863₹58,630₹5,86,300
नासिक₹5,863₹58,630₹5,86,300
बैंगलोर₹5,863₹58,630₹5,86,300
भुवनेश्वर₹5,863₹58,630₹5,86,300
कटक₹5,863₹58,630₹5,86,300
केरल₹5,863₹58,630₹5,86,300
रायपुर₹5,863₹58,630₹5,86,300
हैदराबाद₹5,863₹58,630₹5,86,300
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का महत्व

प्लेटिनम का उपयोग मुख्य रूप से महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग और पुरुषों व महिलाओं दोनों की वेडिंग रिंग बनाने में किया जाता है। इसकी प्राकृतिक चमक, असाधारण मजबूती और दुर्लभता इसे खास मौकों के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है। यह धातु अत्यंत टिकाऊ होती है और वर्षों तक अपनी चमक बरकरार रखती है, इसलिए इसे शादी जैसे आजीवन बंधन का प्रतीक माना जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम से ड्रेस रिंग भी तैयार की जाती हैं, लेकिन बालियां, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका उपयोग अपेक्षाकृत कम होता है। इसकी अधिक कीमत और भारी वजन इसके सीमित इस्तेमाल के प्रमुख कारण हैं। सोने और चांदी की तुलना में प्लेटिनम महंगा होता है, इसलिए रोजमर्रा के आभूषणों के लिए लोग अक्सर अन्य धातुओं को प्राथमिकता देते हैं।

आभूषण खरीदने से पहले सही जानकारी जरूरी

फाइन ज्वेलरी बनाने में सोना, चांदी और प्लेटिनम जैसी विभिन्न धातुओं का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक धातु की अपनी विशेषताएं, फायदे और कीमत होती है। प्लेटिनम अपनी उच्च शुद्धता और मजबूती के लिए जाना जाता है, जबकि सोना अपनी पारंपरिक लोकप्रियता के कारण अधिक पसंद किया जाता है। इसलिए आभूषण खरीदने से पहले विभिन्न धातुओं के गुणों को समझकर सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article