बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 25 November 2022: क्रूड ऑयल में जबर्दस्त उछाल, ऐसा है पेट्रोल-डीजल का हाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 25, 2022, 10:06 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 25 November 2022: देश में कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बदली है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में इसका कितना दाम है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: फिर महंगा हुआ क्रूड ऑयल, ऐसा है पेट्रोल-डीजल का हाल

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 25 November 2022: शुक्रवार को कच्चे तेल (Crude Oil) में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 85.5 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। इसमें करीब 0.5 फीसदी की तेजी आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्रूड तेजी के साथ 6,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल में तेजी के बावजूद देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं महानगरों में पेट्रोल किस दाम पर मिल रहा है।

इतनी है पेट्रोल की कीमत

25 नवंबर 2022 को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 106.03 रुपये प्रति लीटर और 106.31 रुपये प्रति लीटर है। चेनन्ई में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 102.63 रुपये चुका रहे हैं।

महानगरों में इतनी है डीजल की कीमत

डीजल की बात करें, तो आझ नई दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में इसका दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए लोग 94.27 रुपये चुका रहे हैं। वहीं चेन्नई में डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

अन्य शहरों में इतना है ईंधन का दाम

गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 96.97 रुपये, 96.60 रुपये और 101.94 रुपये है। जबकि यहां एक लीटर डीजल की कीमत क्रमश: 89.84 रुपये, 89.77 रुपये और 87.89 रुपये है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। पटना में पेट्रोल और डीजल के लिए लोग क्रमश: 107.59 रुपये और 94.36 रुपये चुका रहे हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article