बिजनेस

Paytm News: अब पेटीएम में नहीं लगेगा 20 फीसदी का लोअर सर्किट, जानें BSE की नई लिमिट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 4, 2024, 09:10 AM IST

Paytm News: पेटीएम का शेयर 760 रुपये के भाव से 487 रुपये तक आ चुका है। पेटीएम के शेयर में 20-20 फीसदी का लोअर सर्किट देखने को मिला जिसके कारण शेयर प्राइज में दो सेशन के भीतर ही 270 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।

Image

Paytm News: अब पेटीएम में नहीं लगेगा 20 फीसदी का लोअर सर्किट, जानें BSE की नई लिमिट

Paytm News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक्शन के बाद से ही पेटीएम के शेयर (Paytm Share Price) में लोअर सर्किट लग रहा है। पेटीएम के शेयर में लगातार दो सेशन में 20-20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। इसे देखते हुए पेटीएम के शेयर की डेली लिमिट में स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने पेटीएम शेयर की डेली लिमिट को अब 10 फीसदी कर दिया है, पहले यह 20 फीसदी था।

दो दिन लगा 20 फीसदी का लोअर सर्किट

पेटीएम का शेयर 760 रुपये के भाव से 487 रुपये तक आ चुका है। पेटीएम के शेयर में 20-20 फीसदी का लोअर सर्किट देखने को मिला जिसके कारण शेयर प्राइज में दो सेशन के भीतर ही 270 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। अब बीएसई की तरफ से शेयर के डेली लिमिट को 20 फीसदी से हटाकर 10 फीसदी कर दी गई है।

क्यों आई गिरावट

पेटीएम के शेयरों में गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जरिए 31 जनवरी को सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर प्रतिबंध लगाने के बाद आई। आदेश के अनुसार, PPBL को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट या फास्टैग में जमा या टॉप-अप एक्सेप्ट नहीं हो पाएंगे। आरबीआई की ओर से कहा गया कि वन97 कम्युनिकेशंस और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के नोडल खातों को जल्द से जल्द टर्मिनेट किया जाना है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article