बिजनेस

Govt-Paytm Deal: Paytm के आएंगे अच्छे दिन? सरकार के साथ हुई डील, स्टार्टअप को बढ़ावा देने में करेगी सपोर्ट

Govt-Paytm Deal: सरकार ने पेटीएम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कंपनी स्टार्टअप को मार्गदर्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, मार्केट एक्सेस और फाइनेंसिंग के अवसर उपलब्ध कराएगी। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Image

पेटीएम की सरकार से डील

KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम की सरकार से डील
  • लौटेंगे अच्छे दिन
  • स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

Govt-Paytm Deal: सरकार ने पेटीएम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कंपनी स्टार्टअप को मार्गदर्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, मार्केट एक्सेस और फाइनेंसिंग के अवसर उपलब्ध कराएगी। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास पेटीएम की ओनरशिप है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत में इनोवेशन को बढ़ावा देने और मैन्युफैक्चरिंग और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के लिए पेटीएम के साथ समझौता किया है।

ये भी पढ़ें -

इनोवेशन में मिलेगी मदद

बयान में कहा गया, ‘‘ इस सहयोग के तहत पेटीएम स्टार्टअप को मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचा सहायता, बाजार पहुंच और वित्त पोषण के अवसर प्रदान करेगा, जिससे उन्हें विस्तार व नवाचार में मदद मिलेगी।’’

डीपीआईआईटी के निदेशक सुमीत कुमार जारंगल और पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

और भी कंपनियों के साथ किए समझौते

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा, ‘‘ पेटीएम की वित्तीय प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता और बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर, हमारा उद्देश्य उद्यमियों को चुनौतियों से निपटने तथा उनके उद्यमों को बढ़ाने में सहायता करना है।’’ शर्मा ने कहा कि पेटीएम मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक पहुंच के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीपीआईआईटी ने पहले भी पेशेवर मंचों अपना, रुकम कैपिटल, अवाना कैपिटल, भाने ग्रुप, फ्लिपकार्ट और आईटीसी सहित कई कंपनियों के साथ इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article