Maruti Suzuki Share Target : आज शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स (Sensex) 0.26 प्रतिशत या 161 अंक गिरकर 61193.30 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स 0.32 प्रतिशत या 57.80 अंक गिरकर 18089.85 अंक पर बंद हुआ। मगर सेंसेक्स के प्रमुख 30 शेयरों में से एक मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) बढ़ोतरी के साथ बंद होने वाले स्टॉक्स में रहा।
आज मारुति (Maruti) के शेयर में करीब आधा फीसदी मजबूती आई। ये आगे भी अच्छा रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए कितना।
कितना मिल सकता है रिटर्न
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म शेयरखान, जिसकी पैरेंट कंपनी बीएनपी पारिबा है, के हवाले से बताया गया है कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर के लिए टार्गेट 10965 रु है। जबकि आज मारुति का शेयर 8813.95 रु पर बंद हुआ है। मौजूदा भाव से अगर ये शेयर टार्गेट प्राइस तक पहुंचता है तो निवेशकों को 24.40 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
4 लाख के बनेंगे 5 लाख
अगर आपका इरादा मारुति की नई गाड़ी खरीदने का है तो बजाय उसके कंपनी के शेयर खरीद लें, जिससे आपको तगड़ा फायदा मिल सकता है। टार्गेट के आधार पर 24.40 फीसदी रिटर्न से हिसाब से अगर मारुति के शेयरों में 4 लाख लगाए जाएं तो वो 5 लाख बन सकते हैं।
कितना हुआ मुनाफा
मार्च में समाप्त तिमाही के लिए कंपनी का रेवेन्यू 32,802.50 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 27191.90 करोड़ रु से 20.63 फीसदी अधिक है। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2622.70 करोड़ रु रहा।
कंपनी की अप्रैल सेल्स
इस बीच अप्रैल में मारुति ने कुल 160,529 यूनिट्स गाड़ियों की की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 150,661 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले महीने कुल बिक्री में से 139,519 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, 4,039 यूनिट्स की बिक्री अन्य ओईएम को और 16,971 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई जानकारी ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म शेयरखान, जिसकी पैरेंट कंपनी बीएनपी पारिबा है, द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
