Market decline, investors keep an eye on RBI MPC: बुधवार, 5 फरवरी को सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में बंद हुए क्योंकि निवेशकों की नजर RBI मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर बनी हुई है। सेंसेक्स 312.53 अंकों (0.40%) की गिरावट के साथ 78,271.28 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 42.95 अंक (0.18%) गिरकर 23,696.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी 50 का अल्पकालिक रुझान
ईटी नाउ के मुताबिक LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, रुपक डे ने बताया कि, निफ्टी 50 का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड बुलिश बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। उन्होंने इसका संभावित टार्गेट 24,050 और इमीडिएट सपोर्ट लेवल 23,500 बताया है।
निफ्टी 50 सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
Angel One के टेक्निकल एनालिस्ट, राजेश भोसले ने कहा कि निफ्टी 50 की रिकवरी रैली ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने इमीडिएट सपोर्ट 23,600 (बजट डे हाई और कप & हैंडल ब्रेकआउट) और 23,400 (बुलिश गैप) बताया। इसके अलावाा रेजिस्टेंस लेवल 23,900 (89 DEMA)- 24,000 (200 DSMA) का बताया
निफ्टी 50 चार्ट: बुलिश पैटर्न बन रहा है
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी ने बताया कि निफ्टी 50 के डेली चार्ट पर एक छोटी लाल कैंडल बनी है, जो कि पिछले सत्र में आए ब्रेकआउट के बाद एक "ब्रेक" को दर्शाता है। अगर निफ्टी 50, 23,800 के ऊपर जाता है, तो यह 24,100-24,200 की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने इमीडिएट सपोर्ट 23,500 का बताया।
निफ्टी 50 अब भी 200-DEMA के ऊपर
SAMCO Securities के डेरिवेटिव एनालिस्ट, धुपेश धमेचा के अनुसार, निफ्टी 50 और 200 दिन की मूविंग एवरेज (EMA) के ऊपर बना हुआ है। RSI 50 से ऊपर है, जिससे मार्केट का दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। सपोर्ट 23,500-23,600 का है। रेजिस्टेंस 23,800-23,850 और ब्रेकआउट लेवल 23,850 के ऊपर जाने पर 24,000 की ओर बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
