बिजनेस

NHPC projects :एनएचपीसी ने आंध्र प्रदेश में संयुक्त उद्यम परियोजनाएं स्थापित करने के लिए किया समझौता

NHPC projects : पहले चरण में, दो पंप भंडारण परियोजनाएं (पीएसपी)... यागंती (1000 मेगावाट) और राजुपालेम (800 मेगावाट)... परियोजनाओं को संयुक्त रूप से क्रियान्वित करने का निर्णय किया गया है। इसके बाद अगले चरण में अन्य परियोजनाओं को चिह्नित किया जाएगा।

Image

पनबिजली कंपनी एनएचपीसी।

Photo : Twitter

NHPC projects in Andhra Pradesh: सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी ने आंध्र प्रदेश में पंप भंडारण जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन (एपी जेनको) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

दो पंप भंडारण परियोजनाएं

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि पहले चरण में, दो पंप भंडारण परियोजनाएं (पीएसपी)... यागंती (1000 मेगावाट) और राजुपालेम (800 मेगावाट)... परियोजनाओं को संयुक्त रूप से क्रियान्वित करने का निर्णय किया गया है। इसके बाद अगले चरण में अन्य परियोजनाओं को चिह्नित किया जाएगा।

2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा

एनएचपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरके चौधरी और एपी जेनको के प्रबंध निदेशक केवीएन चक्रधर बाबू ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मौजूद थे। बयान के अनुसार, यह आंध्र प्रदेश में ऊर्जा भंडारण समाधान विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा और 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article