बिजनेस

NHAI TOLL PLAZA:हाई वे पर खत्म होंगे टोल प्लाजा, फास्टैग से सेटेलाइट काटेगा पैसा, जानें क्या है तैयारी

TOLL PLAZA: ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) पर आधारित व्यवस्था से राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को सीमलेस टोल संग्रह हो सकेगा। एनएचएआई मौजूदा फास्टैग व्यवस्था के भीतर ही जीएनएसएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को लागू करने की योजना बना रहा है।

Image

टोल बूथ पर नहीं लगेंगी लंबी कतारें

Photo : BCCL

TOLL PLAZA:अब नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा का झंझट जल्द खत्म होने वाला है। सरकार जल्द ही सेटेलाइट आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह सिस्टम को लागू करने के मूड में है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपग्रह आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली को लागू करने के लिए दुनिया भर से ईओआई (EOI) आमंत्रित किए हैं। ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) पर आधारित इस व्यवस्था से राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को सीमलेस टोल संग्रह हो सकेगा।

खत्म हो जाएंगे टोल प्लाजा

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) पर आधारित इस व्यवस्था से राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को निर्बाध टोल संग्रह अनुभव मिलेगा।एनएचएआई की इस पहल का मकसद राजमार्गों पर मौजूदा टोल बूथ प्रणाली को खत्म करना है।बयान के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वालों को बाधा-रहित टोल संग्रह अनुभव देने और टोल संचालन की दक्षता तथा पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, एनएचएआई की कंपनी भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने भारत में जीएनएसएस-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली के विकास और उसे लागू करने के लिए योग्य कंपनियों से ईओआई मंगाया है।

फास्टैग से कटेगा पैसा

बयान में कहा गया है कि एनएचएआई मौजूदा फास्टैग व्यवस्था के भीतर ही जीएनएसएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को लागू करने की योजना बना रहा है।शुरुआत में एक मिश्रित मॉडल को अपनाने की योजना है जिसमें आरएफआईडी आधारित ईटीसी और जीएनएसएस आधारित ईटीसी, दोनों ही एक साथ काम करेंगे।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article