Time Of The Day Tariff: देश में बिजली बिल (Electricity Bill) तय करने का नियम बदलने जा रहा है। केंद्र सरकार नया सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। नए सिस्टम के तहत दिन में आप बिजली बिल में 20 फीसदी तक बचत कर पाएंगे। मगर रात में ज्यादा बिजली की खपत करने पर आपको सामान्य से 10 से 20 फीसदी अधिक चार्ज देना होगा। रात में AC चलाने पर बिजली की खपत बढ़ेगी तो बिल भी सामान्य से अधिक अधिक हो जाएगा।
बता दें कि सरकार बिजली (ग्राहकों के अधिकार) नियम, 2020 में बदलाव करेगी और टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ सिस्टम लाएगी।
दिन-रात के लिए अलग होंगे रेट
बिजली के बिल के दिन और रात के लिए अलग-अलग रेट होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के समय (दिन के प्रमुख 8 घंटों में ) सौर उर्जा से बनी बिजली दी जाएगी। इन्हें सौर घंटे कहा जाएगा। दिन में बिजली की खपत मैनेज करके आप 20 फीसदी तक बचत कर पाएंगे।
मगर रात में बिजली का रेट अधिक होगा। पीक ऑवर्स के दौरान बिजली टैरिफ 10 से 20 फीसदी अधिक होंगे।
कब से लागू होगा नया सिस्टम
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक 10 किलोवाट या इससे ज्यादा की मांग वाले कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए टीओडी टैरिफ सिस्टम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा। फिर 1 अप्रैल 2025 से कृषि उपभोक्ताओं के अलावा बाकी सभी के लिए ये सिस्टम लागू किया जाएगा।
स्मार्ट मीटर वाले ग्राहकों के लिए नया टैरिफ सिस्टम तब शुरू किया जाएगा, जब वे ऐसे मीटर लगवा लेंगे।
कोयले से बनी बिजली की मांग घटेगी
सरकार दिन में सौर ऊर्जा से बनी बिजली की सप्लाई करेगी, जिससे कोयले से बनी बिजली की मांग घटेगी। रात में बिजली का बिल ज्यादा होगा तो लोग कम बिजली की खपत कर सकते हैं, जिससे कोयले वाले बिजली संयंत्रों से बनी बिजली की मांग कम घटेगी।
