बिजनेस

New Business Ideas: लाइटिंग का बिजनेस है शानदार, 1 लाख लगाकर हो जाएगा शुरू, फेस्टिव सीजन में जमकर होगी कमाई

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: कुछ कारोबार आप सीमित निवेश में शुरू कर सकते हैं। ऐसे कारोबारों में से एक है लाइटिंग और डेकोरेशन का बिजनेस, जो फेस्टिव सीजन के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

Image

कम निवेश वाला नया बिजनेस आइडिया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लाइटिंग एंड डेकोरेशन का बिजनेस करें शुरू
  • 1 लाख रु में कर सकते हैं शुरू
  • अच्छा खासा हो सकता है प्रॉफिट

New Business Ideas with Low Investment: अकसर लोग नौकरी करते-करते थक जाते हैं या ऊब जाते हैं। फिर वे बिजनेस शुरू करने की सोचते हैं। मगर बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए दो अहम चीजें चाहिए। इनमें पैसा और अच्छे से अच्छा आइडिया शामिल है। कुछ बिजनेस ऐसे हैं जिनके लिए बहुत अधिक पैसा चाहिए। मगर कुछ कारोबार आप सीमित निवेश में शुरू कर सकते हैं। ऐसे कारोबारों में से एक है लाइटिंग और डेकोरेशन का बिजनेस, जो फेस्टिव सीजन (Festive Season Business) के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

काफी हाई रहती है डिमांड

लाइटिंग और डेकोरेशन का बिजनेस इसलिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसकी मांग पूरे साल रहती है। शादी-पार्टी के अलावा धार्मिक त्योहारों पर लोग लाइटिंग से सजावट करते ही हैं। त्योहारी सीजन इसलिए खास है, क्योंकि उस समय चमक-धमक काफी रहती है।

दो तरह से हो सकता है बिजनेस

लाइटिंग का बिजनेस दो तरह से हो सकता है। पहला कि आप लाइटिंग का सामान होलसेल में लाकर उसे रिटेल में बेचें। वहीं दूसरा तरीका ज्यादा बेहतर है, जिसमें एक बार निवेश की जरूरत होगी। आप एक बार में लाइटिंग और डेकोरेशन का सामान ले आएं और उसे किराए पर दें।

कितने पैसे लगाकर कितनी कमाई

एक रिपोर्ट के अनुसार वैसे तो लाइटिंग एंड डेकोरेशन बिजनेस को आप 40-50 हजार रु में शुरू कर सकते हैं। मगर यदि आप 1 लाख रु लगाएं तो बढ़िया सामान मिल जाएगा और अच्छी कमाई होगी। इसके प्रोडक्ट जल्दी खराब नहीं होंगे।

एक रात की बुकिंग के लिए अपने सामान का 5 हजार रु तक चार्ज कर सकते है। यानी महीने का करीब 1.5 लाख रु आप कमा सकते हैं। अगर 20 दिन भी आपको काम मिले तो 1 लाख रु कमाई होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article