बिजनेस

Nazara Technologies Q3 results: नजारा टेक को चौथी तिमाही में हुआ 17 करोड़ का मुनाफा, आय 8 प्रतिशत घटी

Nazara Technologies Q3 results: नजारा टेक्नोलॉजीज गेमिंग में वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप, किडोपिया, एनिमल जैम, क्लासिक रम्मी, ईस्पोर्ट्स में नोडविन गेमिंग, स्पोर्ट्सकीड़ा और विज्ञापन में डेटावर्कज जैसे प्लेटफॉर्म चलाता है।

Image

Nazara Technologies Q3 results: नजारा टेक को चौथी तिमाही में हुआ 17 करोड़ का मुनाफा, आय 8 प्रतिशत घटी

Nazara Technologies Q3 results: गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज की ओर से शनिवार को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए गए। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 17.1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में हुए मुनाफे 11.9 करोड़ रुपये से 43.6 प्रतिशत अधिक है।

Nazara Technologies की आय

वित्त वर्ष 2023-24 में जनवरी-मार्च की अवधि में कंपनी की आय 266.2 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार में इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 289.3 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का मुनाफा 21.8 प्रतिशत बढ़कर 74.9 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष में 61.4 करोड़ रुपये था।

नजारा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक ने क्या कहा

इस दौरान आय 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1,138 करोड़ हो गई, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 1,091 करोड़ रुपये थी। नजारा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक, सीईओ और संयुक्त प्रबंधक, नितीश मित्तरसैन ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 तेज वृद्धि के लिए मजबूत फाउंडेशन ईयर के तौर पर कार्य करेगा। इस वर्ष हमने आय में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की और ईबीआईटीडीए में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो बढ़कर 131.4 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है। आगे बताया कि नजारा और उसकी सहयोगी कंपनियों की ओर से 950 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई गई है, जो कि अब तक की सबसे बड़ी फंडिंग है। इससे नेट कैश बैलेंस 1,450 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

नजारा टेक्नोलॉजीज कौन से प्लेटफॉर्म करता है ऑपरेट

नजारा टेक्नोलॉजीज गेमिंग में वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप, किडोपिया, एनिमल जैम, क्लासिक रम्मी, ईस्पोर्ट्स में नोडविन गेमिंग, स्पोर्ट्सकीड़ा और विज्ञापन में डेटावर्कज जैसे प्लेटफॉर्म चलाता है। मित्तरसैन ने कहा, "हम चालू वित्त वर्ष को लेकर काफी आशावादी है। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष आय के साथ ईबीआईटीडीए दोनों में ग्रोथ देखने को मिल सकती है।" कंपनी ने हाल ही में नेक्सवेब मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है। यह कंपनी वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप नाम का लोकप्रिय क्रिकेट गेम चलाती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article