बिजनेस

डेली 333 रुपये बचाइए, बेटी के लिए जमा कर लेंगे 50 लाख

म्यूचुअल फंड एक ऐसा ऑप्शन है, जिसमें आप बहुत थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। जैसे कि डेली 333 रु बचा कर आप 15 साल में 50 लाख रु जोड़ सकते हैं।

Image

बेटी के लिए 50 लाख जोड़ने का आसान तरीका है म्यूचुअल फंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करें
  • हर रोज 333 रु बचाकर मासिक आधार पर निवेश करें
  • 15 साल में आप आराम से 50 लाख रु हासिल कर लेंगे

How to get 50 lakh Fund : अकसर पिता को अपनी बेटी के फ्यूचर की चिंता होती है। हर पिता चाहता है कि वे अपनी बेटी को अच्छे से पढ़ाए और फिर धूमधाम से उसकी शादी करे। पर जीवन में आने वाले खर्चे इस तरह के प्लान को पूरा नहीं होने देते। हालांकि एक तरीका है, जिसके जरिए आप थोड़े-थोड़े पैसे बचा कर अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

MF की लें मदद

अगर आप अपनी बेटी के फ्यूचर के लिए मोटी रकम जमा करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड की मदद ले सकते हैं। म्यूचुअल फंड में हर महीने आपको थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना होगा। इस तरह आपकी जेब पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा।

कैसे करें प्लानिंग

  • डेली 333 रु जमा करें
  • 15 साल तक ये पैसा हर महीने निवेश करें
  • निवेश आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में करना है
  • आप एसआईपी के जरिए निवेश करें

यहां समझिए पूरी कैलकुलेशन

अगर आप डेली 333 रु बचा सकते हैं तो महीने में हो जाएंगे 10000। ये 10000 रु आपको 15 सालों तक हर महीने केवल जमा नहीं करने, बल्कि इनका निवेश करना है। आपको ये पैसा किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में लगाना होगा। 15 साल में कुल 18 लाख रु निवेश होंगे, जबकि इस पर 12 फीसदी सालाना (अनुमानित) रिटर्न मिल सकता है। इतने रिटर्न से 15 साल बाद आपके हाथ में 50.45 लाख रु आएंगे।

गारंटीड नहीं है रिटर्न

यहां कैलकुलेशन सालाना 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से की गई है, जो कि अनुमानित है। ये कम-ज्यादा भी हो सकता है। वैसे भी अधिकतर म्यूचुअल फंड स्कीमों में फिक्स रिटर्न की गारंटी नहीं होती।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा अपने निवेश को डायरवर्सिफाई करें
  • म्यूचुअल फंड स्कीम चुनने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें
  • लम्पसम के बजाय एसआईपी रूट से निवेश करें
  • अपनी स्कीम के परफॉर्मेंस पर नजर बनाएं रखें
  • रिसर्च बेस्ड निवेश करें, न कि किसी को देखकर

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article