बिजनेस

सोने की बढ़ती कीमतों का बड़ा फायदा, Muthoot Finance की ग्रोथ हुई दोगुनी

कंपनी के गोल्ड लोन AUM (Assets Under Management) पहली बार ₹1.25 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 45% ज्यादा है। कंपनी के MD जॉर्ज अलेक्ज़ेंडर मुथूट ने बताया कि बढ़ती सोने की कीमतें और बेहतर नियामक माहौल की वजह से लोग सुरक्षित लोन विकल्प के तौर पर गोल्ड लोन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

Image

Muthoot Finance

Muthoot Finance के गोल्ड लोन कारोबार में हाल के महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बढ़ती मांग और मजबूत रणनीति के चलते कंपनी ने अपने गोल्ड लोन ग्रोथ गाइडेंस को 15% से बढ़ाकर 30–35% कर दिया है। यह फैसला दूसरे तिमाही के शानदार प्रदर्शन के बाद लिया गया, जिसमें कंपनी का मुनाफा 88% बढ़कर ₹2,345 करोड़ पहुंच गया।

गोल्ड लोन AUM में रिकॉर्ड बढ़त

कंपनी के गोल्ड लोन AUM (Assets Under Management) पहली बार ₹1.25 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 45% ज्यादा है। कंपनी के MD जॉर्ज अलेक्ज़ेंडर मुथूट ने बताया कि बढ़ती सोने की कीमतें और बेहतर नियामक माहौल की वजह से लोग सुरक्षित लोन विकल्प के तौर पर गोल्ड लोन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि FY26 की पहली छमाही में ही गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में ₹23,657 करोड़ की वृद्धि हुई है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और बैंकों द्वारा असुरक्षित लोन के मामले में सख्ती ने भी गोल्ड लोन की मांग को और बढ़ावा दिया है।

फंड जुटाने की तैयारी

कंपनी अपने बिजनेस को तेज रफ्तार देने के लिए ₹35,000 करोड़ तक की राशि NCDs (Non-Convertible Debentures) के जरिए जुटाने की योजना बना रही है। इससे विस्तार योजनाओं और भविष्य की जरूरतों के लिए पर्याप्त फंड मिल सकेगा।

माइक्रोफाइनेंस बिजनेस पर भी फोकस

Muthoot Finance अपनी माइक्रोफाइनेंस कंपनी Belstar Microfinance के विस्तार पर भी काम कर रही है। इस साल कंपनी 150 नई गोल्ड लोन शाखाएं खोलने की तैयारी में है। Belstar ने भी अपने नुकसान को कम किया है और FY26 की पहली छमाही में 23 नई गोल्ड लोन शाखाएं शुरू की हैं।

मजबूत लोन क्वालिटी

तेजी से बढ़ते लोन पोर्टफोलियो के बावजूद कंपनी ने अपनी संपत्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखा है। सितंबर 2025 में कंपनी के Stage-3 loans (यानी खराब लोन) घटकर 2.25% रह गए, जो पिछली तिमाही में 2.58% थे। यह दिखाता है कि कंपनी जिम्मेदारी से उधार दे रही है।

गोल्ड लोन सेगमेंट में बैंक और NBFCs के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद Muthoot Finance अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ा पाने में सफल रही है। जॉर्ज मुथूट के अनुसार, बाजार बहुत बड़ा है जहां बैंकों के पास मिलाकर करीब ₹30 लाख करोड़ के गोल्ड लोन हैं, वहीं सभी NBFCs के पास कुल ₹3 लाख करोड़ का पोर्टफोलियो है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article