बिजनेस

Multibagger Stocks: सिर्फ 15 साल में इस स्टॉक ने बनाया करोड़पति, 1 साल में ही दिया 140 फीसदी का रिटर्न

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 18, 2023, 02:31 PM IST

Multibagger Stocks: सोमवार को इसका शेयर दोपहर 2 बजे 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 723 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसका मार्कट कैप 19.86 हजार करोड़ रुपये है।

Image

बिड़लासॉफ्ट के शेयर ने 6 महीने में 116 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

Photo : Times Now Digital

Multibagger Stocks: सीके बिड़ला ग्रुप (CK Birla Group) की बिड़लासॉफ्ट (BirlaSoft Share Price) पर निवेश करने वालों को बंफर रिटर्न मिला है। सिर्फ 15 साल में इस पर पैसा लगाने वालों के एक लाख रुपये करोड़ों बन गए हैं। इसने 1 साल में करीब 140 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में इसने 116 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। सोमवार को इसका शेयर दोपहर 2 बजे 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 723 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसका मार्कट कैप 19.86 हजार करोड़ रुपये है।

15 साल में कैसे 1 लाख बने 1 करोड़ रुपये

बिड़लासॉफ्ट के शेयर 5 दिसंबर 2008 को महज 7.89 रुपये पर थे। अब यह 719.10 रुपये पर है यानी कि महज 15 साल में इसने निवेशकों के 1 लाख रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। इस शेयर शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न दिया है। 3 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 250.35 रुपये पर था। इसके बाद 10 महीने में ही यह 192 फीसदी उछलकर 15 दिसंबर 2023 को 730.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

क्या करती है Birlasoft

बिरलासॉफ्ट ग्राहकों और उनके ईको सिस्टम के लिए बिजनेस प्रोसेस को बढ़ाने के लिए डोमेन, इंटरप्राइज और डिजिटल टेक्नोलॉजी की पावर को जोड़ती है। सीके बिड़ला समूह के हिस्से के रूप में, बिड़लासॉफ्ट अपने 12,500 कर्मचारियों के साथ 161 साल की विरासत के साथ चल रही है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article