बिजनेस

मॉर्गन स्टेनली 3,000 कर्मचारियों को निकालेगी, तो IBM 7,800 की छंटनी कर AI से कराएगी काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 2, 2023, 11:36 AM IST

Morgan Stanley, IBM Layoffs: मॉर्गन स्टेनली छह महीने के भीतर अपने दूसरे दौर में लगभग 3,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बैंक कठिन आर्थिक माहौल से जूझ रहा है और डीलमेकिंग एक्टिविटी ढ़ीली है।

Image

मॉर्गन स्टेनली, IBM छंटनी

Photo : iStock

Morgan Stanley, IBM Layoffs: मॉर्गन स्टेनली छह महीने के भीतर अपने दूसरे दौर में लगभग 3,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बैंक कठिन आर्थिक माहौल से जूझ रहा है और डीलमेकिंग एक्टिविटी ढ़ीली है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने मंगलवार को बताया कि छंटनी का अगला दौर दूसरी तिमाही में होगा। कंपनी ने दिसंबर 2022 में 1,200 नौकरियों में कटौती की थी।

बैंक के राजस्व से निवेश से बैंकिंग यूनिट्स चार्ज में कमी हुई है, जिसकी वजह से हाल की तिमाही में कुल रेवेन्यू में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 14.5 अरब डॉलर हो गया। पिछले महीने, मॉर्गन स्टेनली के मुख्य वित्तीय अधिकारी शेरोन येशाया ने प्रचलित बाजार अनिश्चितता और बढ़ती मुद्रास्फीति के आलोक में व्यय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।

IBM, AI से कराएगी काम

वहीं इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कॉर्प (IBM) कुछ पदों के लिए हायरिंग फ्रीज करने की योजना बना रही है। कंपनी को लगता है कि उनके कंपनी के भीतर होने वाले काम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कराया जा सकता है और जिसकी मदद से 7,800 कर्मचारियों की जरूरत उसे नहीं होगी।

कंपनी के सीईओ अरविंद कृष्णा ने सोमवार को ब्लूमबर्ग न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में इन प्लान्स का खुलासा किया। सीईओ ने कहा कि आईबीएम की भर्ती रोक मुख्य रूप से मानव संसाधन, प्रशासन आदि जैसे बैक-ऑफिस कार्यों को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 30 प्रतिशत गैर-ग्राहक भूमिकाओं को अगले पांच सालों के अंदर AI और ऑटोमेशन में बदलने में किया जा सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article