बिजनेस

MIC Electronics: 5 साल में 8700% रिटर्न देने वाला शेयर, TTD से जीता नया ऑर्डर

MIC Electronics को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से LED डिस्प्ले बोर्ड्स आपूर्ति के लिए ₹56.95 लाख का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शेयरों में 15.96% की तेजी देखी गई। पिछले 5 वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 8700% से अधिक रिटर्न दिया है, जिससे यह एक मल्टीबैगर स्मॉलकैप स्टॉक बन चुका है।

Image

MIC Electronics को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से मिला ऑर्डर।

Photo : iStock

MIC Electronics Limited ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD), तिरुपति से LED डिस्प्ले बोर्ड आपूर्ति का Letter of Acceptance (LoA) प्राप्त हुआ है। ये डिस्प्ले बोर्ड तीर्थयात्रियों को समेकित जानकारी दिखाने के लिए लगाए जाएंगे। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत ₹56,95,215.94 है।

इस खबर के बाद MIC Electronics के शेयर 15.96% की छलांग लगाते हुए ₹68 प्रति शेयर पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप ₹1638.88 करोड़ तक पहुंच गया है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी होने के बावजूद पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे चुकी है।

MIC Electronics के शेयरों का प्रदर्शन

MIC Electronics के शेयरों ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। एक हफ्ते में जहां शेयर ने 17.90% का रिटर्न दिया, वहीं दो हफ्तों में 16.17% की बढ़त दर्ज की गई। एक साल में यह बढ़त 41.57% रही, जबकि दो और तीन साल की अवधि में क्रमशः 242.30% और 315.78% का रिटर्न मिला। खास बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 8728.57% का शानदार रिटर्न दिया है, जिससे यह स्मॉलकैप कैटेगरी में एक मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। वहीं, दस साल की अवधि में भी कंपनी ने 519.13% का मुनाफा दिया है।

पिछले 5 वर्षों में इस शेयर ने 8700% से अधिक का रिटर्न दिया है, जो इसे स्मॉलकैप कैटेगरी में एक मल्टीबैगर बना देता है।

डिविडेंड और बोनस का इतिहास

अगर डिविडेंड और बोनस की बात करें तो कंपनी ने 2007 में ₹2 प्रति शेयर और 2008 तथा 2009 में Re 0.40 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था। हालांकि, अब तक कंपनी ने अपने निवेशकों को कोई बोनस शेयर जारी नहीं किया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article