बिजनेस

Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹3.28 लाख करोड़ बढ़ा, किसे हुआ नुकसान

Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और ITC का मार्केट कैप बढ़ा। इन कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में कुल 3,28,116.58 करोड़ रुपये जोड़े।

Image

Market Valuation of Top Companies

Market Valuation of Top Companies: पिछले सप्ताह सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) कुल मिलाकर 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और ITC का मार्केट कैप बढ़ा। इन कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में कुल 3,28,116.58 करोड़ रुपये जोड़े।

दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई। गुजरे सप्ताह में TCS का मार्केट कैप 80,828.08 करोड़ रुपये बढ़कर 14,08,485.29 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 58,258.11 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप 6,05,407.43 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC Bank का मार्केट कैप

इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 54,024.35 करोड़ रुपये बढ़कर 19,88,741.47 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 52,770.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,630.87 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 32,241.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,96,325.52 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 32,080.61 करोड़ रुपये बढ़कर 8,10,416.01 करोड़ रुपये, ITC का 16,167.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,204.12 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 1,745.46 करोड़ रुपये बढ़कर 7,88,975.17 करोड़ रुपये हो गया।

LIC और SBI का मार्केट कैप

दूसरी ओर LIC का मार्केट कैप 12,080.75 करोड़ रुपये घटकर 6,28,451.77 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 178.5 करोड़ रुपये घटकर 7,40,653.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद TCS, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, LIC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article