बिजनेस

आज की मंडी का भाव (18 Dec 2025): बैतूल, नीमच, मंदसौर और इंदौर मंडी में आज क्या है अनाज, दाल और मसाले का भाव

आज की मंडी का भाव (18 Dec 2025): बेतूल, नीमच, मंदसौर और इंदौर में गेहूं, मक्का, उडद, चना मसाले के क्या भाव है?: हम प्रति दिन अपने घर के लिए अनाज, दालें और मसाले खरीदते हैं, लेकिन इनके दाम कैसे और कहां तय होते हैं, यह बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। इसलिए मंडी के भाव जानना न सिर्फ किसानों के लिए, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

Mandi ka Bhav Aaj ka

मंडी में अनाजों का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

आज की मंडी का भाव (18 Dec 2025) : हम सभी प्रति दिन अपने घर के लिए अनाज, दाल, मसाले और अन्य खाने पीने की चीजें खरीदते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन चीजों के दाम आखिर तय कहां होते हैं। आमतौर पर ग्राहक को दुकान पर लिखा हुआ मूल्य ही दिखाई देता है लेकिन इसके पीछे एक पूरा सिस्टम काम करता है जिसकी शुरुआत किसान के खेत से होती है। जब किसान अपने खेत में फसल उगाकर कटाई करता है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है अपनी उपज को सही दाम पर कैसे बेचा जाए। किसान के पास इतना समय साधन और संपर्क नहीं होता कि वह सीधे बाजारों में खुद बेच सके। इसी कारण उसे मंडी सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता है। यहां हम आपको नीमच मंडी का भाव, मंदसौर मंडी का भाव, बैतूल मंडी का भाव और इंदौर मंडी का भाव की जानकारी दे रहे हैं। ekisan.net की रिपोर्ट के अनुसार यह 17 दिसंबर की शाम का मंडी भाव है जो 18 दिसंबर की शाम तक मान्य रहेगा। आगे जानते हैं मंडी भाव।

मंदसौर मंडी का भाव (प्रति क्विंटल) (18 Dec 2025)

फसल के नामन्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)मॉडल भाव (₹)
मक्का159918001700
उड़द477566105700
सोयाबीन315146004215
गेहूँ231028302570
चना485054105150
मसूर580066006200
धनिया680089717880
लहसुन50501900011500
मेथी390156804800
अलसी720182517700
सरसों619665606380
इसबगोल80011238010200
प्याज20019001200
कलौंजी199712168020820
तुलसी बीज156611650116080
चना डॉलर455275006000
तिल्ली7350102518900
मटर235040003175
असालिया620066566400
जौ25282528
मूंगफली500070006000
चियाबीज170012220019600
किनोवा250144013250

इंदौर मंडी का भाव (प्रति क्विंटल) (18 Dec 2025)

फसल के नामन्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)मॉडल भाव (₹)
सोयाबीन320047304300
गेहूँ230029912560
मक्का149018231530
चना काबुली620092607450
चना देशी469572205500
मूंग78507850
मटर / बटला38753905
तुअर570062856000
मिर्ची480091108200

नीमच मंडी का भाव (प्रति क्विंटल) (18 Dec 2025)

फसल केनामन्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)मॉडल भाव (₹)
सोयाबीन320047304300
गेहूँ230029912560
मक्का149018231530
चना काबुली620092607450
चना देशी469572205500
मूंग78507850
मटर / बटला38753905
तुअर570062856000
मिर्ची480091108200

बैतूल मंडी का भाव (प्रति क्विंटल) (18 Dec 2025)

फसल के नामन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भाव
सोयाबीन35004551
चना410047004500
मक्का134018151700
गेहू243726262510

मंडी की भूमिका

मंडी वह प्रमुख केंद्र है जहां किसान अपनी उपज बेचने के लिए लाते हैं। यहां आढ़ती और व्यापारी किसानों से अनाज, दालें और मसाले खरीदते हैं। मंडी में फसलों के दाम मांग और आपूर्ति के अनुसार तय होते हैं, जो आगे चलकर पूरे बाजार की कीमतों को प्रभावित करते हैं। मंडी से खरीदा गया माल पहले थोक व्यापारियों और फिर खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचता है।

मंडी भाव जानना क्यों जरूरी है

मंडी भाव की जानकारी किसान और उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद होती है। किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य समझने में मदद मिलती है, वहीं उपभोक्ता यह जान पाता है कि वह जो कीमत चुका रहा है, वह सही है या नहीं। इसी कारण यहां अनाज, दाल और मसालों के ताजा मंडी भाव साझा किए जाते हैं, ताकि लोग समझदारी से निर्णय ले सकें।

ग्राहक तक सामान कैसे पहुंचता है

मंडी से खरीदे गए उत्पाद थोक और खुदरा व्यापारियों के जरिए दुकानों, बाजारों और सुपरमार्केट तक पहुंचते हैं। यहीं से आम उपभोक्ता अपनी दैनिक जरूरतों का सामान खरीदता है। इस पूरी प्रक्रिया में परिवहन, भंडारण और व्यापारियों के मुनाफे के कारण वस्तुओं की कीमत बढ़ जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article