बिजनेस

देश भर में शनिवार, रविवार, सोमवार को खुले रहेंगे LIC के ऑफिस, जानिए क्यों?

LIC Holiday: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शनिवार, रविवार और सोमवार को अपने ब्रांच खुले रखें हैं। यहां जानिए 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च को LIC के ऑफिस क्यों खुले रहेंगे।

Image

भारतीय जीवन बीमा निगम

Photo : iStock

LIC Holiday : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुक्रवार को कहा कि पॉलिसीधारकों को अपना प्रीमियम जमा करने की सुविधा देने के लिए उसकी ब्रांच सप्ताहांत और सोमवार को भी खुली रहेंगी। सोमवार 31 माार्च को देश के कई हिस्सों में ईद के कारण छुट्टी है। LIC ने एक बयान में कहा कि पॉलिसीधारकों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च 2025 को LIC के ऑफिस आधिकारिक कार्य समय के अनुरूप सामान्य परिचालन के लिए खुले रहेंगे। यह कदम भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के 12 मार्च, 2025 को जारी परामर्श के अनुरूप उठाया गया है।

क्यों खुले रहेंगे LIC के ऑफिस?

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे पॉलिसीधारकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए वे 29, 30 और 31 मार्च को अपने ऑफिस खुले रखें।

उधर इनकम टैक्स विभाग ने भी ऐलान किया कि लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की सुविधा के लिए भारत भर के सभी इनकम टैक्स कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे। बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि चूंकि 31 मार्च, 2025 को सार्वजनिक अवकाश है, इसलिए यह अंतिम समय में टैक्स दाखिल करने को प्रभावित कर सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article