बिजनेस

1000 रुपये पर 75 रुपये तक की एक्स्ट्रा गारंटी, जानें LIC की नई स्कीम 'धन वृद्धि योजना' के फायदे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 24, 2023, 04:31 PM IST

LIC New Scheme Dhan Vriddhi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस योजना में कोई भी ग्राहक 10, 15, या फिर 18 साल के लिए अपना पैसा लगा सकते हैं। इसमें आप कम से कम 90 दिन से लेकर 8 साल के लिए अपना पैसा लगा सकते हैं।

Image

LIC ऑफिस

Photo : iStock

LIC New Scheme Dhan Vriddhi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्राहकों के लिए एक नई स्कीम 'धन वृद्धि योजना' शुरू की है। LIC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में ऐसा बताया है कि, इस नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी को लोगों को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है। LIC की ये पॉलिसी केवल 1000 रुपये की इंश्योरेंस की रकम पर 75 रुपये तक की एक्स्ट्रा गारंटी देती है।

मिलता है टैक्स बेनिफिटइस योजना में पॉलिसी धारकों को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलेगा। साथ ही इस योजना में पॉलिसी धारक किसी भी समय सरेंडर कर सकता है। साथ ही अगर बीमित व्यक्ति की किसी इमरजेंसी की हालत में मृत्यु हो जाती है तो इसमें उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। साथ ही योजना में बीमित व्यक्ति को मेच्योरिटी की डेट पर एकमुश्त रकम की गारंटी भी दी जाती है।

कितने समय के लिए कर सकते हैं निवेशभारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस योजना में 10, 15, या फिर 18 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें आप कम से कम 90 दिन से लेकर 8 साल तक के लिए पैसा लगा सकते हैं। इस योजना में 31 साल से अधिकतम 60 साल तक के लिए निवेश सकते हैं। LIC के इस योजना में मिनिमम इंश्योरेंस की रकम 1.25 लाख रुपये है। इस योजना में आप 5,000 रुपये के गुणक में अपना पैसा जमा कर सकते हैं।

पॉलिसी की ये हैं शर्तें

LIC की इस योजना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर पॉलिसी की अवधि के दौरान जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद लेकिन मेच्योरिटी की तय तारीख से पहले गारंटी के साथ दी जाएगी। इसके अलावा मेच्योरिटी की तय तारीख पर बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर बची हुई रकम गारंटी के साथ मिलेगी। गारंटीशुदा एक्स्ट्रा अमाउंट प्रत्येक पॉलिसी साल के अंत में, पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान मिलेगी।
आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article