बिजनेस

Top Shares of The Week: बीते हफ्ते 5 शेयरों ने कराया जोरदार फायदा, दिया 47% तक रिटर्न

Best Shares of The Week: बीते हफ्ते रवींद्र एनर्जी लिमिटेड का शेयर 82.80 रु से चढ़ कर 121.48 रु पर बंद हुआ। इससे निवेशकों को 46.71 फीसदी रिटर्न मिला।

Image

बीते हफ्ते के टॉप शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले हफ्ते कई शेयरों ने कराया तगड़ा फायदा
  • दिया 47 फीसदी तक रिटर्न
  • निसा कॉर्पोरेशन ने कराया 45 फीसदी फायदा

Best Shares of The Week: 25 जनवरी को खत्म हुआ कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए निगेटिव रहा। बीते हफ्ते शेयर बाजार में कमजोरी आई। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1 फीसदी गिरकर 70700 और निफ्टी भी 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 21352 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 10 फीसदी, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.5 फीसदी, निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2.6 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.7 फीसदी ऊपर चढ़ा। बता दें कि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 47 फीसदी तक रिटर्न दिया।

ये भी पढ़ें -

रवींद्र एनर्जी लिमिटेड

बीते हफ्ते रवींद्र एनर्जी लिमिटेड का शेयर 82.80 रु से चढ़ कर 121.48 रु पर बंद हुआ। इससे निवेशकों को 46.71 फीसदी रिटर्न मिला।

निसा कॉर्पोरेशन

वहीं निसा कॉर्पोरेशन का शेयर 6.79 रु से उछल कर 9.84 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 44.92 फीसदी रिटर्न मिला।

मीनाक्षी टेक्सटाइल्स

मिनाक्षी टेक्सटाइल्स का शेयर 2.88 रु से 3.97 रु पर पहुंच गया। इस शेयर ने पिछले कारोबारी हफ्ते में निवेशकों को 37.85 फीसदी फायदा कराया।

आईएफसीआई

आईएफसीआई का शेयर भी टॉप 5 शेयरों में रहा। ये शेयर 38.53 रु से 52.91 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 37.32 फीसदी फायदा मिला।

ट्रांसफार्मर एंड रेक्टीफायर्स

ट्रांसफार्मर एंड रेक्टीफायर्स का शेयर 270.70 रु से 369.90 रु पर पहुंच गया। इस शेयर ने बीते हफ्ते निवेशकों को 36.65 फीसदी रिटर्न दिया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article