बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज गुरुवार 19 फरवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 19 फरवरी 2026 है। आज भी कई जगहों पर छुट्टी है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Image

जानिए आज बैंक बंद हैं या खुले हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 19 फरवरी 2026 है। आज भी कुछ जगहों पर छुट्टी की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसलिए बैंक ग्राहकों के बीच बैंक छुट्टियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन होगा। कई लोग नहीं जानते कि बैंक आज बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। इससे त्योहारों के समय ब्रांच जाने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों को अक्सर अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें। RBI हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार, आज गुरुवार 19 फरवरी को देश के राज्य में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यहां जान लें कि कहीं आपके शहर में आज बैंक बंद तो नहीं है। आइए जानते हैं कि आज 19 फरवरी को बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: आज कहां और क्यों बंद हैं बैंक

आज 19 फरवरी 2026 को बैंक केवल एक राज्य में बंद रहेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस दिन Reserve Bank of India (RBI) ने महाराष्ट्र में अवकाश घोषित किया है। महाराष्ट्र में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है, जो राज्य में सार्वजनिक अवकाश होता है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की जयंती पर पूरे राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्राएं और उनके पराक्रम को याद करते हुए भव्य आयोजन किए जाते हैं। इस कारण 19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो बैंक संबंधी काम के लिए किसी अन्य दिन की योजना बनाएं।

फरवरी 2026 में बैंक की बाकी छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमहाराष्ट्र
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसअरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं)लुई-नगाई-नी उत्सवमणिपुर
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

फरवरी 2026 में बैंक छुट्टियां: वीकेंड के अलावा भी अवकाश

फरवरी 2026 के दौरान बैंक सिर्फ रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को ही बंद नहीं रहेंगे, बल्कि अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों और स्थानीय अवसरों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी रहेंगी। भारत में बैंक अवकाश राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं, इसलिए हर राज्य की छुट्टियों की सूची अलग हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी बैंकिंग कार्य से पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं के जरिए ग्राहक आसानी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल भुगतान, बैलेंस चेक और नकद निकासी कर सकते हैं।

ग्राहकों के लिए अहम सुझाव

आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम जैसे कैश जमा या निकासी, चेक क्लियरेंस या दस्तावेजी प्रक्रिया पूरा करना है, तो पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा। बैंक शाखा जाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपके राज्य में उस दिन बैंक खुले हैं या नहीं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article