Bank Holiday Today : लोगों को अक्सर बैंक जाने की जरुरत पड़ती रहती है। अक्सर कामकाजी लोग वीकेंड यानी शनिवार को बैंकों का काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस डेट को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी के हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग तैयार करें।
आज कहां बैंक बंद रहेंगे, कहां खुले और क्यों
आज शनिवार 1 नवंबर 2025 को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव, उत्तराखंड में इगास-बगवाल के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि आज नवंबर महीने का पहला शनिवार है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। महीने के बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते है। चूंकि 1 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए कर्नाटक और उत्तरखंड को छोड़कर देश भर में आज के दिन बैंक खुले रहेंगे। यानी बाकी राज्यों में बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम होगा।
Bank Holiday 2025: नवंबर में बैंक की छुट्टियां
- 1 नवंबर (शनिवार): कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव, उत्तराखंड में इगास-बगवाल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 2 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय (शिलांग) में वांगला महोत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगेय़
- 8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण अतिरिक्त अवकाश रहेगा।
- 9 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 16 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 22 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 30 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday :छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ बिना किसी रूकावट के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?
सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में भिन्न हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
