बिजनेस

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक इंश्योरेंस कंपनी में बेचेगा हिस्सेदारी, जानें क्या है प्लान

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक को उसकी साधारण बीमा इकाई में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी को बेचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। शुरुआती अधिग्रहण के बाद तीन वर्षों के भीतर 5,560 करोड़ रुपये में 19 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा।

Image

कोटक महिंद्रा बैंक

Kotak Mahindra Bank:कोटक महिंद्रा बैंक को उसकी साधारण बीमा इकाई में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी को बेचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है।पिछले वर्ष नवंबर में ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी ने पूंजी निवेश और शेयर खरीद के संयोजन के माध्यम से कोटक महिंद्रा जनरल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की योजना का ऐलान किया था। इसके बाद शुरुआती अधिग्रहण से तीन वर्षों के भीतर 5,560 करोड़ रुपये में बची 19 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा।

क्या है प्लान

कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने चार जून, 2024 के अपने पत्र के माध्यम से... इस लेनदेन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। लेनदेन के लिए आवश्यक सभी नियामकीय मंजूरियां मिल चुकी हैं।बीएसई पर कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पिछले बंद भाव से 4.89 प्रतिशत बढ़कर 1,718.75 रुपये पर बंद हुआ था । बृहस्पतिवार को भी शेयर 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस, कोटक महिन्द्रा बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुसार, कोई विदेशी संस्था भारत में किसी बीमा उद्यम में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रख सकती है।इसी महीने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीमा कंपनी में ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा 70 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी थी।

शेयर बाजार का क्या है हाल

शेयर बाजार में मंगलवार को आई गिरावट की बुधवार को कुछ हद तक भरपाई हुई, जिससे निवेशकों की पूंजी 13.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,303.19 अंक उछलकर 74,382.24 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 2,455.77 अंक या 3.40 प्रतिशत बढ़कर 74,534.82 अंक पर पहुंच गया था।दलाल पथ पर सकारात्मक धारणा लौटने से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 13,22,847.05 करोड़ रुपये बढ़कर 4,08,06,552.32 करोड़ रुपये (4.89 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article