Jyoti CNC Automation IPO: गुजरात की ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड (Jyoti CNC Automation IPO) की 1,000 करोड़ रुपये का IPO खुल गया है। इस आईपीओ में पैसा लगाने का आपके पास 11 जनवरी तक का मौका है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 315-331 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू पूरी तरह से इक्विटी की एक नई पेशकश है।
IPO से मिली आय का उपयोग कंपनी लोन पेमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन धातु काटने वाली कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण मशीनों के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी, FY23 में लगभग 10% बाजार हिस्सेदारी के साथ, भारत में अपने क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी थी। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.1% से घटकर 62.5% हो जाएगी, जबकि जनता की हिस्सेदारी बढ़कर 37.5% हो जाएगी
ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ का जीएमपी (Jyoti CNC Automation IPO GMP)
रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹76 के प्रीमियम पर उपलब्ध है। यानी इसकी संभावित लिस्टिंग 407 रुपये पर हो सकती है। यह आईपीओ के हाई प्राइस बैंड 331 रुपये से 76 रुपये ज्यादा है।
क्या करती है कंपनी
ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड की शुरुआत जनवरी 1991 में हुई थी, सीएनसी मशीनों का निर्माता और सप्लायर है। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023 में 952.60 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ 15.06 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2022 में 29.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। EBITDA वित्त वर्ष 2023 के लिए 10.47 प्रतिशत पर 74 बीपीएस के मार्जिन विस्तार के साथ 34 प्रतिशत बढ़कर 97.4 करोड़ रुपये थी।
