बिजनेस

JIO Financial आज BSE के सभी इंडेक्स से होगा बाहर; जानें वजह

Jio Financial Services Share: शेयर NSE के इंडेक्स से अभी बाहर नहीं होगा। NSE के इंडेक्स से बाहर निकलने के लिए स्टॉक को 3 ट्रेडिंग सेशन में से 2 में बिना सर्किट के ट्रेड करना होगा। शेयर सोमवार यानी 4 सितंबर से T to T से बाहर निकलेगा।

Image

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नीचे का सर्किट नहीं लगने के चलते स्टॉक सभी इंडेक्स से बाहर होगा।

Photo : PTI

Jio Financial Services Share: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज यानी 1 सितंबर से सेंसेक्स सहित सभी एसएंडपी बीएसई सूचकांकों से हटा दिए जाएंगे। हालांकि, शेयर NSE के इंडेक्स से अभी बाहर नहीं होगा। NSE के इंडेक्स से बाहर निकलने के लिए स्टॉक को 3 ट्रेडिंग सेशन में से 2 में बिना सर्किट के ट्रेड करना होगा। शेयर सोमवार यानी 4 सितंबर से T to T से बाहर निकलेगा।

क्या है वजह

BSE ने कहा कि मंगलवार और बुधवार को स्टॉक ने नीचे का सर्किट नहीं लगाया। 31 अगस्त को भी स्टॉक में लोअर सर्किट नहीं लगा। नीचे का सर्किट नहीं लगने के चलते स्टॉक सभी इंडेक्स से बाहर होगा। जेएफएसएल स्टॉक ने पिछले दो कारोबारी सत्रों में निचले सर्किट को नहीं मारा, और पिछले सत्र में बीएसई पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर की कीमत 0.41% बढ़कर ₹ 233.65 पर बंद हुई।

22 अगस्त को हुआ था लिस्ट

बीएसई ने एक नोटिस में कहा कि ग्राहकों को निश्चितता प्रदान करने के लिए, सूचकांक समिति ने निर्धारित किया है कि निचली सर्किट सीमा मूल्यांकन के लिए 2 बजे आईएसटी कट-ऑफ समय लागू किया गया था। जेएफएसएल में कट-ऑफ समय से पहले लोअर सर्किट नहीं लगा जिससे कंपनी को शुक्रवार, 01 सितंबर, 2023 को कारोबार शुरू होने से पहले प्रभावी सभी एसएंडपी बीएसई सूचकांकों से हटा दिया जाएगा। एक्सचेंज पर Jio Financial का शेयर 22 अगस्त को लिस्ट हुआ था। लिस्ट होते ही शेयर में लगातार 3 दिन लोअर सर्किट लगा। इसके चलते इंडेक्स से बाहर निकलने का फैसला आगे के लिए टाल दिया गया था।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article