बिजनेस

Jio फाइनेंशियल का आएगा IPO, मुकेश अंबानी देंगे कमाई का तगड़ा मौका

Jio Financial IPO: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के हवाले से कहा गया है कि जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत 189 रुपये हो सकती है। वहीं जेफरीज ने शेयर की कीमत 179 रुपये और सेंट्रम ब्रोकिंग ने शेयर की कीमत 157-190 रुपये तक होने का अनुमान लगाया है।

Image

जियो फाइनेंशियल का आईपीओ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल का आईपीओ इसी साल आएगा
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होगी जियो फाइनेंशियल
  • बजाज फाइनेंस से तीन गुना से ज्यादा होगी जियो फाइनेंशियल की वैल्यू

Jio Financial IPO: मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को अपनी फाइनेंशियल सर्विस यूनिट को अलग करने (Demerge) के लिए एनसीएलटी (NCLT) की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस साल सितंबर तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Sevices) या जेएफएसएल को लिस्ट करने की योजना बना रही है।

रिलायंस का यह कदम इसके 36 लाख शेयरधारकों के लिए वैल्यू को अनलॉक करेगा। साथ ही इससे कैपिटल के लिहाज से पांचवी सबसे बड़े फाइनेंस कंपनी तैयार होगी, जिसका सीधा मुकाबला पेटीएम (Paytm) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) से होगा।

कितना हो सकता है शेयर का रेट

ईटी की रिपोर्ट में वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) के हवाले से कहा गया है कि जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत 189 रुपये हो सकती है। वहीं जेफरीज ने शेयर की कीमत 179 रुपये और सेंट्रम ब्रोकिंग ने शेयर की कीमत 157-190 रुपये तक होने का अनुमान लगाया है।

जानिए कब हो सकती है लिस्टिंग

ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अंबानी जुलाई या अगस्त में रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स के एलॉटमेंट और लिस्टिंग के लिए रिकॉर्ड तिथि का ऐलान कर सकते हैं, जिसका नाम बदलकर जेएफएसएल (JFSL) कर दिया जाएगा।

डीमर्जर और लिस्टिंग से पहले, रिलायंस के शेयर फोकस में हैं क्योंकि पैरेंट कंपनी के शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के लिए जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा। पिछले तीन महीनों में रिलायंस का शेयर पहले ही 13% बढ़ चुका है।

बजाज फाइनेंस से तीन गुना से अधिक वैल्यू

एनबीएफसी सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस की नेटवर्थ करीब 44,000 करोड़ रुपये है। वहीं इसके मुकाबले जियो फाइनेंशियल की नेटवर्थ करीब 1,50,000 करोड़ रुपये होगी। इसके नतीजे में जेएफएसएल के एंट्री से एनबीएफसी और फिनटेक सेक्टर में रिटेल लोन देने में मुकाबला और बढ़ जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article