बिजनेस

Is stock market Open Today: क्या आज शेयर बाजार बंद रहेगा, होली के दिन बाजार खुलेगा या नहीं

होली के मौके पर 14 मार्च 2025 को BSE और NSE में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। साथ ही, 15 और 16 मार्च को वीकेंड की वजह से बाजार तीन दिन तक पूरी तरह बंद रहेगा। कमोडिटी बाजार भी सुबह बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से दोबारा खुलेगा।

Image

क्या आज खुला रहेगा शेयर बाजार।

Will the stock market be closed on 14 March 2025: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक यह जानने को उत्सुक हैं कि होली के दिन यानी 14 मार्च 2025 को बाजार खुलेगा या नहीं। इसको लेकर काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश सूची के अनुसार, 14 मार्च 2025 को होली के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी। हालांकि, कमोडिटी मार्केट सुबह के सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक पुनः ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

NSE और BSE की 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस साल 14 प्रमुख अवकाश घोषित किए गए हैं। आइए जानते हैं इस साल शेयर बाजार कब-कब बंद रहेगा
छुट्टियांतारीखदिन
महाशिवरात्रि26 फरवरी 2025बुधवार
होली14 मार्च 2025शुक्रवार
ईद-उल-फितर रमजान ईद31 मार्च 2025सोमवार
श्री महावीर जयंती10 अप्रैल 2025गुरुवार
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती14 अप्रैल 2025सोमवार
गुड फ्राइडे18 अप्रैल 2025शुक्रवार
महाराष्ट्र दिवस01 मई 2025गुरुवार
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त 2025शुक्रवार
गणेश चतुर्थी27 अगस्त 2025बुधवार
गांधी जयंती/दशहरा02 अक्टूबर 2025गुरुवार
दिवाली लक्ष्मी पूजन21 अक्टूबर 2025मंगलवार
दिवाली बलिप्रतिपदा22 अक्टूबर 2025बुधवार
प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जयंती05 नवंबर 2025बुधवार
क्रिसमस25 दिसंबर 2025गुरुवार

नोट- मुहूर्त ट्रेडिंग मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

सोर्स- BSE

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article