बिजनेस

क्या बंद हो रहे हैं 500 रुपये के नोट? PIB ने बताई सच्चाई

PIB fact check rs 500 currency: RBI ने 500 रुपये के नोटों को बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया है। वायरल दावों के जवाब में पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। PIB ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिर्फ अफवाह है और इसका कोई आधिकारिक आधार नहीं है।

Image

PIB ने स्पष्ट कर दिया है कि RBI ने 500 रुपये के नोटों को बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया है। (image-istock)

Photo : iStock

RBI rs 500 note: सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोट बंद करने जा रहा है। लेकिन PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। आरबीआई ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है वायरल मैसेज ?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से शेयर किए गए इस मैसेज में झूठा दावा किया गया था: वायरल मैसेज में लिखा था "RBI ने सभी बैंकों से 30 सितंबर 2025 तक एटीएम से 500 रुपये के नोट निकालना बंद करने को कहा है। टारगेट 75% एटीएम से और 31 मार्च 2026 तक 90% एटीएम निकालने का है... एटीएम केवल 200 और 100 रुपये के नोट ही निकालेंगे। इसलिए, अपने पास मौजूद 500 रुपये के नोटों को बदलना शुरू कर दें।" इस भ्रामक मैसेज से जनता में दहशत फैल गई और कई लोग अपने 500 रुपये के नोट बदलने के लिए दौड़ पड़े।

PIB Fact Check ने क्या बताया?

वायरल दावों के जवाब में पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। PIB Fact Check ने साफ किया कि RBI ने 500 रुपये के नोटों को बंद करने या एटीएम से इन्हें हटाने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है। 500 रुपये के नोट वैध मुद्रा (Legal Tender) बने रहेंगे और ऐसे भ्रामक मैसेज पर विश्वास न करें।

अफवाह की असली वजह क्या हो सकती है?

दरअसल, अप्रैल 2025 में RBI ने बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को यह सलाह दी थी कि वे एटीएम में छोटे नोटों (100 और 200 रुपये) की उपलब्धता बढ़ाएं। लेकिन इस निर्देश में 500 रुपये के नोट को लेकर कोई बात नहीं कही गई थी।

जनता के लिए जरूरी सलाह

  • 500 रुपये के नोट पूरी तरह वैध हैं।
  • अपने नोट बदलवाने या "लिक्विडेट" करने की कोई जरूरत नहीं है।
  • किसी भी वित्तीय खबर को जांचे बिना सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
  • हमेशा RBI की वेबसाइट या PIB Fact Check जैसे आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी की पुष्टि करें।

घबराने की जरूरत नहीं है

RBI ने 500 रुपये के नोटों को बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया है। PIB ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिर्फ अफवाह है और इसका कोई आधिकारिक आधार नहीं है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article