Solve Plastic Products & Broach Lifecare Hospital IPO: आज मंगलवार 13 अगस्त से निवेश के लिए दो आईपीओ खुल गए हैं। ये दोनों SME IPO हैं, जिनमें सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड और ब्रॉच लाइफकेयर हॉस्पिटल लिमिटेड शामिल हैं। इन दोनों के आईपीओ 16 अगस्त को बंद होंगे। जबकि दोनों की लिस्टिंग एक साथ 21 रु पर होगी। आगे जानिए कि इनका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना चल रहा है।
ये भी पढ़ें -
| IPO का नाम | कब खुलेगा इश्यू | कब होगा बंद | प्राइस बैंड | लॉट साइज |
| सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड | 13 अगस्त | 16 अगस्त | 91 रु | 1200 शेयर |
| ब्रॉच लाइफकेयर हॉस्पिटल लिमिटेड | 13 अगस्त | 16 अगस्त | 25 रु | 6000 शेयर |
सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड का कितना है जीएमपी (Solve Plastic Products GMP)
सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम फिलहाल जीरो है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका शेयर ग्रे-मार्केट में जीरो प्रीमियम पर है।
ब्रॉच लाइफकेयर हॉस्पिटल का जीएमपी कितना (Broach Lifecare Hospital GMP)
ब्रॉच लाइफकेयर हॉस्पिटल का जीएमपी भी जीरो है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका शेयर ग्रे-मार्केट में जीरो प्रीमियम पर है।
आईपीओ शेयर कौन खरीद सकता है
हर कोई हर आईपीओ में निवेश कर सकता है। एक आईपीओ में अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कुछ शेयर रिजर्व होते हैं। जैसे कि रिटेल निवेशक, एंकर निवेशक, हाई नेटवर्थ वाले निवेशक, और बैंक या म्यूचुअल फंड जैसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स शामिल हैं।डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो IPO रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
