बिजनेस

IPO Update: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट लाएगी IPO, जानें क्या है प्लानिंग,

IPO Update: प्रस्तावित आईपीओ से आईजीआई का वैल्युएशन करीब 3.5-4 बिलियन डॉलर होने की संभावना है। कंपनी भारत मेंकैलेंडर हीरे, जड़ाऊ आभूषणों और रंगीन पत्थरों के सर्टिफिकेशन कारोबार में करीब 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है।

Image

आईपीओ अपडेट

IPO Update: ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्मम (IPO) के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किये हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज के अनुसार, निर्गम 1,250 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 2,750 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकेश (OFS) शामिल है।कंपनी ने नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल प्रवर्तक से आईजीआई बेल्जियम समूह और आईजीआई नीदरलैंड समूह के अधिग्रहण के लिए करने का प्रस्ताव किया है। साथ ही कुछ राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

IGI IPO

प्रस्तावित आईपीओ से आईजीआई का वैल्युएशन करीब 3.5-4 बिलियन डॉलर होने की संभावना है। भारत की सबसे बड़ी स्वतंत्र प्रमाणन और मान्यता सेवा देने वाली कंपनी आईजीआई है। जो कैलेंडर हीरे, जड़ाऊ आभूषणों और रंगीन पत्थरों के सर्टिफिकेशन में करीब 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है। सेबी को फाइल दस्तावेजों के अनुसार 1,250 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे।

Premier Energy IPO

सौर सेल व मॉड्यूल विनिर्माता कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड ने अपने 2,830 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 427-450 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।हैदराबार स्थित कंपनी ने बताया कि आईपीओ 27 अगस्त को खुलेगा और 29 अगस्त को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 26 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ 1,291.4 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर और 3.42 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस प्रकार निर्गम का कुल आकार 2,830 करोड़ रुपये बैठता है।प्रीमियर एनर्जीज एक एकीकृत सौर सेल व सौर मॉड्यूल विनिर्माता है। इसके पास 29 वर्षों का अनुभव है। इसकी सौर सेल के लिए वार्षिक स्थापित क्षमता दो गीगावाट और सौर मॉड्यूल के लिए 4.13 गीगावाट है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article