बिजनेस

Inox Wind Stock: इस विंड एनर्जी कंपनी के शेयर का धमाल, एक दिन में 14 फीसदी की जोरदार उछाल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 4, 2024, 12:26 PM IST

Inox Wind Stock: आईनॉक्स विंड ने अपने प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी से कंपनी में लगभग 900 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस फंड का उपयोग नेट डेट फ्री के लिए किया जाएगा। इस वर्ष अब तक आईनॉक्स विंड के शेयर में 23 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

Image

Inox Wind share price today

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कंपनी में 900 करोड़ रुपये का निवेश।
  • इस साल अब तक 25 फीसदी चढ़ा है स्टॉक।
  • नेट डेट फ्री कंपनी बनेगी की आईनॉक्स विंड।

Inox Wind Stock: विंड एनर्जी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आईनॉक्स विंड के शेयरों में गुरुवार को जोरदार उछाल देखने को मिली। सुबह के कारोबार में इस कंपनी का स्टॉक 14 फीसदी से चढ़ा। आईनॉक्स विंड लिमिटेड की प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी के कंपनी में 900 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा के बाद इसके शेयर में उछाल आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर 14.45 फीसदी बढ़कर 163.07 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बीएसई पर 13.80 फीसदी चढ़कर 162 रुपये प्रति शेयर के लेवल को हिट किया।

900 करोड़ रुपये का निवेश

आईनॉक्स विंड लिमिटेड की प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी लि. (आईडब्ल्यूईएल) ने कंपनी में 900 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके बाद विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी नेट डेट ( शुद्ध कर्ज) मुक्त कंपनी बन जाएगी। आईनॉक्स विंड लिमिटेड ने गुरुवार को एक बयान में अपने प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड (आईडब्ल्यूईएल) द्वारा कंपनी में 900 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

नेट डेट फ्री कंपनी

आईनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि इस निधि निवेश से हमें नेट डेट फ्री कंपनी बनने में मदद मिलेगी, हमारा बही-खाता मजबूत होगा तथा वृद्धि में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में ब्याज खर्च में पर्याप्त बचत होगी, जिससे हमारे मुनाफे में और वृद्धि होगी।

कंपनी के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल आईनॉक्स विंड लिमिटेड द्वारा अपने एक्सटर्नल डेट को पूरी तरह से कम करने के लिए किया जाएगा, ताकि शुद्ध ऋण-मुक्त स्थिति प्राप्त की जा सके। आईनॉक्स विंड ने कहा कि नेट डेट फ्री स्थिति में प्रमोटर कर्ज शामिल नहीं है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article