बिजनेस

INFY, WIPRO , TCS से लेकर तमाम IT स्टॉक्स उछले, आखिर इस शानदार तेजी के पीछे क्या है वजह? जानें

आईटी कंपनियों के शेयरों ने आज अच्छी तेजी है। इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में शानदार उछाल है। इसके अलावा भी तमाम आईटी स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

Image

आईटी स्टॉक्स (NSE)

IT Stocks: भारतीय शेयर बाजार आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसक्स 11 बजे तक 260.91 अंक उछलकर 81,567.76 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं एनएसई निफ्टी 75.65 अंकों की तेजी के साथ 24,945.75 अंक पर ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार को हरे निशान में लाने में आईटी सेक्टर के स्टॉक्स की बड़ी भूमिका है। आज इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस से लेकर तमाम आईटी स्टॉक्स 3% से अधिक तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ट्रंप की ओर से ट्रेड वॉर शुरू होने के बाद से आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज आखिर, आईटी स्टॉक्स में तेजी लौटने की वजह क्या है? आइए जानते हैं...

क्यों लौटी आईटी स्टॉक्स में तेजी?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि यह तेजी अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से लौटी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हाल ही में चेतावनी दी है कि कमजोर रोजगार आंकड़े और बढ़ती महंगाई फेड को जल्द ही ब्याज दरें घटाने पर मजबूर कर सकते हैं। इससे सितंबर में ब्याज दरों में कटौती का स्पष्ट संकेत देती है। अमेरिकी शेयर बाजार में ब्याज कटौती की उम्मीद से शुक्रवार को उछाल आया। आज इसका असर भारतीय बाजार में दिखाई दे रहा है। इसका सबसे अधिक फायदा आईटी शेयरों पर दिखाई दे रहा है। आईटी कंपनियों का बड़ा कारोबार अमेरिका से होता है। इसलिए आज आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी है। अमेरिका से अपनी आय का बड़ा हिस्सा कमाने वाली आईटी कंपनियों के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.8% चढ़ा। निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल की उन टिप्पणियों का स्वागत किया है।

सेंसेक्स की इन कंपनियों में तेजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे। भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग फायदे और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की चढ़कर 67.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,622.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article