बिजनेस

भारत के 10 सबसे अमीर सरनेम वाले लोग, अंबानी-अडानी का नाम नहीं!

Indias top 10 richest surname : भारत के सबसे अमीर सरनेम वाले लोगों के बारे में 2025 बार्कले प्राइवेट क्लाइंट हुरून इंडिया मोस्ट वेल्यूबल फैमिली बिजनेस लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक असल में भारत में कई ऐसे सरनेम हैं, जिनसे जुड़े दर्जनों परिवार अरबों की दौलत पर बैठते हैं।

Image

Richest Surname

जब भी देश में सबसे अमीर लोगों की बात होती है अंबानी-अडानी का नाम टॉप पर होता है लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। देश में अगर सबसे अमीर सरनेम वालों के नाम देखे जाएं तो अंबानी-अडानी का नाम इस लिस्ट से गायब है। भारत के सबसे अमीर सरनेम वाले लोगों के बारे में 2025 बार्कले प्राइवेट क्लाइंट हुरून इंडिया मोस्ट वेल्यूबल फैमिली बिजनेस लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक असल में भारत में कई ऐसे सरनेम हैं, जिनसे जुड़े दर्जनों परिवार अरबों की दौलत पर बैठते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में अंबानी और अडानी का नाम तक नहीं है, तो आइए बताते हैं भारत में सबसे अमीर कौन से लोग हैं?

कौन-कौन हैं सबसे अमीर सरनेम वाले?

हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जिन सरनेम्स से सबसे ज़्यादा अमीर परिवार जुड़े हैं, उनमें सबसे ऊपर Agarwal और Gupta का नाम आता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जिन सरनेम्स को सबसे ज़्यादा अमीर परिवारों के नामों से जोड़ा गया है, उनमें Agarwal और Gupta शीर्ष स्थान पर हैं। दोनों सरनेम्स से 12-12 परिवार इस लिस्ट में शामिल हैं। तीसरे नंबर पर Patel आता है, जहां 10 परिवार इस रैंकिंग में हैं। इसके बाद Jain समुदाय आता है, जिसमें 9 परिवार शामिल हैं। इसके बाद Mehta, Goenka, Shah जैसे नाम भी देखे जाते हैं ये नाम अक्सर 5-5 परिवारों के साथ लिस्ट में शामिल होते हैं।

क्यों खास है यह लिस्ट?

यह रिपोर्ट किसी एक अरबपति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार और सरनेम से जुड़े अमीर घरानों पर आधारित है। यानी देखा गया है कि किस सरनेम से सबसे ज़्यादा लोग “अमीरों की लिस्ट” में शामिल हैं।

अंबानी-अडानी क्यों नहीं?

आप सोच रहे होंगे कि अंबानी और अडानी इसमें क्यों नहीं हैं? दरअसल, यह लिस्ट “सबसे ज्यादा अमीर परिवारों वाले सरनेम” की है। अंबानी और अडानी भले ही भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में शामिल हैं, लेकिन उनके सरनेम से उतने परिवार नहीं आते, जितने Agarwal, Gupta या Patel जैसे नामों से जुड़े हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article